Emmanuel Macron Video: वायरल वीडियो पर Donald Trump की सलाह, 'गेट बंद रखा करो'
Emmanuel Macron Video: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और उनकी पत्नी के वायरल वीडियो पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजेदार रिएक्शन आया है। ट्रंप ने मैक्रों दंपति (Emmanuel Macron Video) को शादी-शुदा जिंदगी से जुड़ी सलाह देने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें दरवाजे बंद रखने का ध्यान रखना चाहिए। दरअसल पिछले दिनों राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में ऐसा लग रहा था कि ब्रिगिट उन्हें थप्पड़ मार रही थीं। मैक्रों ने देखा कि प्लेन का गेट खुल गया है, तो उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया था। इस दौरान भी ब्रिगिट उनका हाथ पकड़कर नीचे नहीं उतरी थीं।
Emmanuel Macron Video : ट्रंप ने ली मजेदार चुटकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं उन दोनों ही लोगों को जानता हूं। वे दोनों ही अच्छे लोग हैं और मुझे नहीं पता है कि उनके बीच क्या हुआ है। इसके बाद कुछ पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह मैक्रों को उनकी शादी-शुदा जिंदगी के बारे में कुछ सलाह देना चाहेंगे? इसके जवाब में ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा कि हां, मैं कहना चाहूंगा कि उन्हें दरवाजे हमेशा बंद रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़? प्रेसिडेंट ऑफिस ने Viral वीडियो पर क्या कहा?
क्या है पूरा मामला जिस पर हो रही इतनी चर्चा
दरअसल कुछ दिन पहले इमैनुअल मैक्रों और उनकी पत्नी के वियतनाम दौरे का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो उस वक्त का था जब फ्रांस के राष्ट्रपति के विमान के दरवाज़े खुल रहे थे। इसी दौरान ऐसा लग रहा था कि मैक्रों और ब्रिगिट के बीच कुछ तनाव है और प्रेसिडेंट की पत्नी ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया है। हालांकि, मैक्रों को गेट खुलने का अहसास हो गया था और उन्होंने कैमरे के लिए पोज देते हुए हाथ उठाया। इसके बाद उन्होंने अपना हाथ पत्नी ब्रिगिट के लिए बढ़ाया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और वह खुद ही सीढ़ियों से उतरने लगीं।
इस वायरल वीडियो पर राष्ट्रपति के दफ्तर की ओर से सफाई देते हुए कहा गया कि यह सूचनाओं के गलत ढंग से वायरल होने की कहानी है। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उस वक्त वह और उनकी पत्नी ब्रिगिट मजाक कर रहे थे और वायरल हिस्सा सिर्फ कुछ सेकेंड भर का है।
यह भी पढ़ें: Macron In Vietnam: पत्नी से थप्पड़ वाले कांड के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने साइन की $10 बिलियन की डील












Click it and Unblock the Notifications