Macron In Vietnam: पत्नी से थप्पड़ वाले कांड के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने साइन की $10 बिलियन की डील
Macron In Vietnam: फ्रांस और वियतनाम ने डिफेंस, सिविल एविएशन और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में 10 बिलियन डॉलर से अधिक की डील की है। यह डील राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की हनोई यात्रा के दौरान हुआ, जिसका मकसद अपने पूर्व उपनिवेश में फ्रांस के प्रभाव को मजबूत करना था। मैक्रों की यह यात्रा अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार तनाव के बीच हुई है, जिसने यूरोपीय सामान पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी दी है। हालांकि मैक्रों की डील से ज्यादा उनकी वियतनाम एंट्री ने सुर्खियां बटोरीं जब विमान से उतरने के ठीक पहले उनकी पत्नी ब्रिजिट ने उनके मुंह पर धक्का मारा। हालांकि कुछ मीडिया संस्थानों ने इस धक्के को झापड़ भी बताया।
इमैनुएल मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़!
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मैक्रों अपने विमान से वियतनाम की राजधानी हनोई में उतरते हैं, उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों सबसे पहले नजर आती हैं और अचानक उनके चेहरे को दोनों हाथों से पकड़कर एक ओर धकेल देती हैं। यह पूरा वाकया Associated Press के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इस पल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं, कई लोग इसे 'थप्पड़' की तरह देख रहे हैं।

क्या हुई है वियतनाम और फ्रांस में डील?
वियतनाम के राष्ट्रपति लुओंग कुओंग ने फ्रांस के साथ डिफेंस डील के बारे में बताया, जिसमें रणनीतिक जानकारी साझा करना और साइबर सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा, "डिफेंस डील में रणनीतिक मामलों पर जानकारी साझा करना शामिल है।" इस बीच, मैक्रों ने नेविगेशन की स्वतंत्रता के लिए फ्रांस की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जो दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ विवादों के कारण वियतनाम के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।
एयरबस डील और व्यापार
डील का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वियतनाम की कम लागत वाली एयरलाइन वियतजेट द्वारा 20 एयरबस विमानों की खरीद है। यह पिछले साल 20 जेट विमानों के लिए पिछले ऑर्डर के बाद हुआ है। हालांकि सौदा कितने में हुआ इसका खुलासा नहीं किया गया, लेकिन यह वियतनाम के लिए प्राथमिक आपूर्तिकर्ता के रूप में जरूरी था। हालांकि, वियतनाम अमेरिका के साथ अपने व्यापार में होने वाले घाटे को बैलेंस करने के लिए बोइंग विमान खरीदने पर भी विचार कर रहा है, जिससे वाशिंगटन के साथ तनाव कम हो सकता है। विमान सौदों के अलावा, एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने सैटेलाइट मामलों में वियतनाम के साथ एक डील साइन हुई है।
नए व्यापारिक दोस्त
इस यात्रा में फ़्रांसीसी परिवहन कंपनी सीएमए सीजीएम ने 2028 तक उत्तरी वियतनाम में एक गहरे पानी के कंटेनर टर्मिनल के निर्माण के लिए साइगॉन न्यूपोर्ट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। जिसमें ज्वॉइंट इन्वेस्टमेंट $600 मिलियन है। ये विकास फ्रांस और वियतनाम के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं।
10 साल बाद कोई फ्रांसीसी राष्ट्रपति गया वियतनाम
लगभग दस साल में किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की वियतनाम की पहली आधिकारिक यात्रा है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 1 जून से यूरोपीय संघ के सामानों पर 50% शुल्क लगाने की धमकी के बाद हुई है, हालांकि बाद में इस समय सीमा को बढ़ाकर 9 जुलाई कर दिया गया था। निर्यात पर निर्भर वियतनाम पर वाशिंगटन की ओर से अमेरिकी आयात बढ़ाने का दबाव है क्योंकि वह भारी शुल्क से बचना चाहता है जो उसके आर्थिक विकास में बाधा बन सकता है।
70 साल तक फ्रांस के कब्जे में था वियतनाम
फ्रांस ने वियतनाम पर लगभग 70 साल तक शासन किया, जब तक कि 1954 में दीन बिएन फु में उसकी हार नहीं हो गई। तब से, संबंधों में काफी सुधार हुआ है, जो पिछले साल अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मैक्रों की यात्रा दक्षिण-पूर्व एशियाई दौरे का हिस्सा है, जिसमें इंडोनेशिया और सिंगापुर में रुकना भी शामिल है।
जकार्ता भी जाएंगे मैक्रों
हनोई में अपने प्रवास के दौरान मैक्रों ने वियतनामी नेताओं से मुलाकात की और जकार्ता जाने से पहले एक यूनिवर्सिटी का भी दौरा करेंग। मैक्रों की यात्रा के दौरान साइन हुई डील्स व्यापारिक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के लिए दोनों देशों की मजबूती की मिसाल हैं। देखना होगा आने वाले दिनों अमेरिका से तंग आकर विश्व में क्या नए समीकरण बनते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications