अमीरात एयरलाइंस ने विमान के भीतर हिंदू मील का विकल्प किया बंद

नई दिल्ली। दुबई की विमान कंपनी अमीरात एयरलाइंस ने अपने एक बड़े फैसले में हिंदू मील को बंद करने का फैसला लिया है। यह विकल्प कई अंतर्राष्ट्रीय विमान में यात्रियों को मुहैया कराया जाता है जोकि काफी लोकप्रिय है। लोग अपनी पसंद के आधार पर विमान के भीतर पहले से ही अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार अपना मील बुक करते हैं। लेकिन अमीरात एयरलाइंस ने अब हिंदू मील को बंद करने का फैसला लिया है।

emirates

अमीरात एयरलाइंस ने आधिकारिक बयान जारी करके कहा है कि हिंदू कस्टमर अपने खाने को एडवांस में तमाम क्षेत्रीय शाकाहारी आउटलेट से बुक कर सकते हैं, जोकि विमान के भीतर खाने की सुविधा मुहैया कराती हैं। इसमे कई विकल्प हैं, जैसे कि हिंदू मील, जैन मील, भारतीय शाकाहरी खाना, कोशर मील, बगैर बीफ वाला खाना, मांसाहारी खाना आदि। यात्री तमाम तरह के विकल्पों को इन आउटलेट से चुन सकते हैं।

एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि लगातार उत्पादों और सेवाओं के बारे में लोगों के सुझाव के आधार हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि विमान के भीतर हिंदू मील के विकल्प को बंद किया जा रहा है। हम लगातार विमान के भीतर दी जाने वाली सेवाओं के बारे में यात्रियों से सुझाव लेते हैं, इसी आधार पर यह फैसलाा लिया गया है। आपको बता दें कि तमाम बड़ी विमान कंपनियां शाकाहारी और मांसाहारी खाने का विकल्प देती हैं, जबकि एयर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइंस में भी धार्मिक भोजन का विकल्प होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+