थाइलैंड में हटा आपातकाल, प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफे के लिए प्रधानमंत्री को दिया अल्टीमेटम
नई दिल्ली। राजधानी बैंकाक में प्रदर्शनकारियों के विरोध-प्रदर्शन तेज होने के बाद लगाए गए आपातकाल को थाईलैंड सरकार ने गुरूवार को हटाने का आदेश दे दिया है, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री प्रयुत से तीन दिन के भीतर इस्तीफे की मांग की है। राजशाही गजेट में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति के कारण घोषित इमरजेंसी को वापस ले लिया गया है और अब अधिकारी और राज्य एजेंसियां नियमित कानून लागू कर पाएंगे।

गौरतलब है बैंकाक में पिछले एक महीने से प्रधानमंत्री और देश के राजा के खिलाफ विरोध के स्वर तेज हुए हैं। पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शनकारी लगातार थाई प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा के खिलाफ बैंकाक में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्य प्रदर्शन वाले रास्ते पर कब्जा कर लिया था। थाई सरकार ने सरकार विरोधी प्रदर्शन को देखते हुए आपातकाल लागू कर दिया था। प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के इस्तीफे और थाई संविधान में बदलाव की मांग कर रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक गत 21 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय तक मार्च निकाला था और उनके इस्तीफ की मांग की थी। हालांकि प्रधानमंत्री प्रयुत का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की मांग पर संसद में विचार होना चाहिए। 21 अक्टूबर की रात हजारों प्रदर्शनकारी पुलिस से भी भिड़ गए थे। एक हफ्ते पहले भी पुलिस ने इसी इलाके में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था।

इस बीच प्रदर्शनकारियों ने सरकार के प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री प्रयुत के इस्तीफे का एक नकली फार्म सौंपा, जिस पर उनसे हस्ताक्षर की मांग की गई। साथ ही उन्होंने अपने ज्ञापन में गिरफ्तार किए गए नेताओं की रिहाई की भी मांग की है। थाई पुलिस ने बैंकाक में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद 13 अक्टूबर से 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो वो तीन दिनों के भीतर दोबारा लौंटेंगे।

रॉयटर के मुताबिक थाईलैंड सरकार ने प्रदर्शनकारियों के एक नेता पातसरावली तानकीटविबुल्पन को गुरूवार को रिहा कर दिया है, जिसे एक दिन पहले ही आपाताकाल के नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। थाईलैंड सरकार के उक्त कदम नरमी के संकेत के रूप में देखे जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी सरकार ने इमरजेंसी हटाने की भी मांग रहे थे और उसके अगले दिन सरकार ने आपातकाल हटाने की घोषणा कर दी।












Click it and Unblock the Notifications