कतर में रह रहे भारतीयों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

कतर में रह रहे भारतीयों के एंबेसी ने जारी की गाइडलाइन

दोहा। सऊदी अरब, बहरीन, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (यूएई), यमन और मिस्र के कतर से डिप्लोमैटिक रिलेशन खत्म कर देने के बाद वहां रह रहे भारतीय भी मुश्किल का सामना कर रहे हैं। एतिहाद और एमिरेट्स एयरलाइंस ने कतर की अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया। कतर ने भी सऊदी जाने वाली उड़ानें सस्पेंड कर दीं हैं।

qatar

सऊदी ने कहा है कि कतर के साथ जमीन, समुद्र और फ्लाइट्स के जरिए कोई संपर्क नहीं रखा जाएगा। कतर के साथ संबंध खत्म करने वााले दूसरे देशों ने भी इसी तरह का रुख अपनाया है। इसके बाद वहां रह रहे भारतीयों के लिए दोहा स्थित भारतीय एंबैसी ने एडवायजरी जारी की है।

कतर में रह रहे भारतीयों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइरी
कतर में रह रहे भारतीयों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइरी

कतर में रह रहे भारतीयों के लिए दूतावास की ओर से कहा गया है कि वो पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं। कतर में किसी भारतीय को घबराने की जरूरत नहीं है और कोई परेशान ना हो या अफवाह पर यकीन ना करें। एडवायजरी में कहा गया है कि कतर के अधिकारियों के साथ मिलकर हर भारतीय की सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे हैं। इस एडवायजरी में फोन नंबर, ई-मेल और ट्विटर हैंडल भी दिया गया है, जिस पर किसी तरह की परेशानी होने पर सपंर्क किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+