ट्विटर हो सकता है दिवालिया! अधिकारियों के इस्तीफे के बाद एलन मस्क ने जताई आशंका
एफटीसी ने कहा कि एलन मस्क कानून से ऊपर नहीं हैं और कंपनियों को हमारी गाइडलाइन्स का पालन करना चाहिए। हमारा संशोधित आदेश हमें अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नए उपकरण देता है और हम उनका उपयोग करने के लिए तैयार हैं।
एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) के दिवालिया होने की संभावना जताई है। कंपनी के नए मालिक मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों को बताया कि वह कंपनी के दिवालियापन से इनकार नहीं कर सकते हैं। वहीं, नियामक संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) ने कहा कि वे ट्विटर पर हालिया घटनाओं को गहरी चिंता के साथ ट्रैक कर रहे हैं।
Recommended Video

ट्विटर दिवालिया होने की कगार पर, मस्क की आशंका
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दिवालिया होने की संभावना जताई। एलन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों को एक कॉल पर बताया कि वह दिवालिएपन से इंकार नहीं कर सकते। ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के दो सप्ताह बाद क्रेडिट विशेषज्ञों का कहना है कि ट्विटर के फाइनेंस को एक अनिश्चित स्थिति में छोड़ दिया है।

ट्विटर छोड़कर जा रहे अधिकारी
जानकारी के मुताबिक ट्विटर के दो अधिकारियों योएल रोथ और रॉबिन व्हीलर, जिन्होंने बुधवार को एलन मस्क के साथ एक ट्विटर स्पेस चैट को मॉडरेट किया, उनमें से एक व्यक्ति ने इस्तीफा दे दिया है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया कि 44 अरब डॉलर के ट्विटर डील के दो हफ्ते बाद, अरबपति एलन मस्क ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल पर अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वह कंपनी के दिवालियापन होने से इनकार नहीं कर सकते हैं।

एलन मस्क के आने के बाद ट्विटर में बदलाव
इससे पहले गुरुवार को ट्विटर की मुख्य सुरक्षा अधिकारी ली किसनर ने ट्वीट किया कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। मुख्य गोपनीयता अधिकारी डेमियन कीरन और मुख्य अनुपालन अधिकारी मैरिएन फोगार्टी ने भी इस्तीफा दे दिया है। वहीं, एलन मस्क ने कॉन्फ्रेंस कॉल पर आगे कर्मचारियों से कहा कि, ट्विटर को आगामी वित्तीय वर्ष में अरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने इससे पहले दावा किया था कि, उनके कार्यभार संभालने के बाद विज्ञापनदाताओं के हटने के कारण कंपनी को प्रतिदिन चार मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है।

घाटे में कंपनी
ट्विटर को हो रहे घाटे को देखते हुए एलन मस्क ने कंपनी के कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम 40 घंटे कार्यालय में रहकर काम करने को कहा है। उन्होंने कहा वर्क फ्रॉम होम जॉब की अनुमति किसी भी कर्मचारी को नहीं है। इसी बीच, नियामक संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) ने कहा कि वह गहरी चिंता के साथ ट्विटर के घटनाक्रम को देख रहा है।

कानून से कोई भी ऊपर नहीं,एफटीसी ने कहा
एफटीसी ने कहा कि एलन मस्क कानून से ऊपर नहीं हैं और कंपनियों को हमारी गाइडलाइन्स का पालन करना चाहिए। हमारा संशोधित आदेश हमें अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नए उपकरण देता है और हम उनका उपयोग करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, कंपनी में हो रहे इस्तीफे ने संभावित रूप से ट्विटर को नियामक आदेशों के उल्लंघन के जोखिम में डाल दिया है। अप्रैल में ट्विटर की बोली लगाने के बाद से ही एलन मस्क के संपत्ति में 70 अरब डॉलर की गिरावट आई है।












Click it and Unblock the Notifications