US Mid Term Poll: एलन मस्क ने ट्रंप का सपोर्ट किया! रिपब्लिकन के लिए वोट करने को कहा, क्या करेंगे बाइडेन

मध्यावधि चुनाव जो बाइडन के राष्ट्रपति पद को प्रभावित कर सकता है, यूक्रेन के लिए पश्चिमी समर्थन को कमजोर कर सकता है और यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वापसी के प्रयास का रास्ता भी खोल सकता है।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव (Mid Term Poll) जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों के लिए अग्निपरीक्षा है। मध्यावधि चुनाव के परिणाम 2024 के राष्ट्रपति चुनाव को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। वहीं,ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने अमेरिका (US) के मध्यावधि चुनाव में लोगों से रिपब्लिकन के लिए वोट करने को कहा है। उन्होंने लोगों को समझाया कि क्यों रिपब्लिकन को वोट करना चाहिए। मस्क ने ट्वीट किया, साझा शक्ति दोनों पार्टियों की सबसे खराब ज्यादतियों पर अंकुश लगाती है। चूंकि डेमोक्रेट्स के पास पहले से ही राष्ट्रपति पद है, एक रिपब्लिकन कांग्रेस एक तरह से दोनों पार्टियों के बीच संतुलन प्रदान करेगी।

रिपब्लिकन के लिए वोट करने को कहा...

रिपब्लिकन के लिए वोट करने को कहा...

मस्क ने आगे कहा, स्वतंत्र विचारधारा वाले मतदाताओं के लिए साझा शक्ति दोनों पार्टियों की सबसे बुरी ज्यादतियों को रोकती है। इसलिए मैं एक रिपब्लिकन कांग्रेस के लिए मतदान करने की सलाह दे रहा हूं। राष्ट्रपति पद तो पहले से ही डेमोक्रेटिक के पास है। मस्क ने एक ट्वीट में अपने 110 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स से यह बात कही।

अमेरिका में आज मिड-टर्म इलेक्शन

अमेरिका में आज मिड-टर्म इलेक्शन

अमेरिका में आज मिड-टर्म इलेक्शन यानी मध्यावधि चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए लाखों अमेरिकी आज मतदान करेंगे। चुनाव पर अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। मध्यावधि चुनाव सत्तारूढ़ जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए भी एक अग्निपरीक्षा है।

चुनाव काफी प्रभावी सिद्ध होगा

चुनाव काफी प्रभावी सिद्ध होगा

इस चुनाव के नतीजे ही 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी को तय करेंगे। चलिए अब आपको मध्यावधि चुनाव के बारे में अहम जानकारी देते हैं। वहीं रिपब्लिकन का मानना है कि मध्यावधि चुनाव में उनका पक्ष काफी मजबूत है। वहीं, डेमोक्रेट वर्तमान में दोनों सदनों को नियंत्रित करते हैं।

आज मतदान

आज मतदान

आज लाखों अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में मतदान करेंगे। बाइडेन कितने लोकप्रिय हैं और उन्होंने जनता के लिए क्या किया, इसका परिणाम भी आ जाएगा। बाइडेन अगर दूसरी बार भी अमेरिका के राष्ट्रपति बनना चाहते हैं तो उनके लिए यह चुनाव बेहद अहम होने वाला है। मध्यावधि चुनाव के परिणाम 2024 के राष्ट्रपति चुनाव को भी सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे। माना जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+