Elon Musk Twitter CEO का पद छोड़ेंगे, महिला अधिकारी बनेंगी ट्विटर की अगली मुखिया
अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ने वाले हैं। उनकी जगह पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कमान एक महिला अधिकारी संभालेंगी।

Elon Musk Twitter CEO का पद छोड़ने वाले हैं। उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि ट्विटर की अगली मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एक महिला बनेंगी। हालांकि, अपनी छोटी टिप्पणी में अपने उत्तराधिकारी का नाम शेयर नहीं किया है।
ट्विटर को कुछ हफ्तों में मिलेंगी नई CEO
एलन मस्क ने गुरुवार तड़के (भारतीय समयानुसार) ट्वीट किया और बताया कि अगले छह हफ्ते में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को इसकी अगली मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिल जाएंगी। उन्होंने लिखा कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की हायरिंग कर ली है।
क्या CEO की पोस्ट छोड़ने के बाद ट्विटर छोड़ देंगे मस्क
सीईओ का पद छोड़ने के बाद मस्क की भूमिका क्या होगी? इस पर एलन मस्क ने रोचक जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि ट्विटर के शीर्ष अधिकारी का पद छोड़ने के बाद भी ट्विटर से अलग नहीं होंगे।
क्या महिला बॉस के अधीन काम करेंगे मस्क?
मस्क ने बताया कि वे ट्विटर के साथ बतौर मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) के रूप में जुड़े रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि ट्विटर में वे बतौर एक्जीक्यूटिव चेयरमैन काम करेंगे।
वेरिफाइड अकाउंट वाले लोगों को खास सुविधा
ट्विटर के नेतृत्व में बदलाव के अलावा गुरुवार को एक और अहम फैसला लिया गया। मस्क की कंपनी ने वेरिफाइड अकाउंट या हैंडल रखने वाले लोगों को खास सुविधाएं मुहैया कराई हैं।
एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज तक पहुंच
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के सत्यापित उपयोगकर्ताओं को एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज तक जल्दी पहुंच मिलेगी। इसके अलावा भी ट्विटर कई बदलाव कर चुका है। ब्लू के अलावा गोल्डन और ब्राउन टिक भी दिए जा रहे हैं।
पहली बार पैसों के भुगतान का नियम
गौरतलब है कि एलन मस्क ने जब पराग अग्रवाल के हटने के बाद कंपनी की कमान संभाली, तब से ट्विटर में कई अहम बदलाव हो चुके हैं। वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट के लिए पहली बार पैसों के भुगतान का नियम बना।
शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से निकाला
इसके अलावा सीईओ के रूप में मस्क की पारी कुछ और वजहों से भी चर्चा में रही। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने तमाम अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया। मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अकाउंट को भी बहाल किया।












Click it and Unblock the Notifications