Twitter को 8 डॉलर देकर आपको 'ब्लू टिक' से साथ मिलेंगे कई और फायदे, Elon Musk ने गिनाए नये फीचर

हाल ही में ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क का कहना है कि वो ऐसे किसी बदलाव से पहले ग्राहकों को समझाएंगे। उनका मानना है कि बॉट्स और ट्रोल्स को हराने के लिए फिस लगाना ही एकमात्र रास्ता है।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीदने के बाद कई सारे महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) पर ब्लू टिक (Blue Tick) के लिए कीमत की घोषणा कर दी है। एलन मस्क की घोषणा के मुताबिक, ट्विटर पर ब्लू टिक की कीमत आठ डॉलर (करीब 660 रुपये) प्रति माह होगी। वहीं, बेस्टसेलिंग लेखक स्टीफन किंग (Stephen King) ने ट्विटर (Twitter) की तरफ से वेरीफिकेशन बैज (Verification Badge) वसूले जाने की संभावना पर नाराजगी जताई। इनके पोस्ट पर एलन मस्क ने खुद जवाब दिया है।

स्टीफन किंग ने मस्क के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई

स्टीफन किंग ने मस्क के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई

ऑलेखक स्टीफन किंग ने एलन मस्क के इस कदम पर नाराजगी जताई। जिसके ट्विटर के नए मालिक मस्क ने ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर यानी की करीब 660 रुपये प्रति माह शुल्क की घोषणा की। इससे पहले मस्क ने ब्लू टिक के लिए प्रति माह 20 डॉलर शुल्क लेने पर विचार कर रहे थे। एलन मस्क ने हाल में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर की डील में खरीदा है। ट्विटर की तरफ से वेरिफिकेशन के लिए दिए गिए नीले टिक (Blue Tick) के निशान के लिए मासिक शुल्क वसूले जाने के कयासों के बीच स्टीफन किंग ने कहा था कि, '20 डॉलर प्रति माह ( 1600 रुपये) मेरे ब्लू चेक रखने के लिए ...यह बकवास है..उन्हें मुझ पैसा देना चाहिए। अगर ऐसा हुा तो मैं चला जाउंगा।'

ब्लू टिक का फायदे

ब्लू टिक का फायदे

हाल ही में ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क का कहना है कि वो ऐसे किसी बदलाव से पहले ग्राहकों को समझाएंगे। उनका मानना है कि बॉट्स और ट्रोल्स को हराने के लिए फिस लगाना ही एकमात्र रास्ता है। यहां आपको एलन मस्क के नए 'पे फॉर ब्लू टिक' प्रस्ताव के बारे में जानने की जरूरत है:

ब्लू टिक क्या है?

ब्लू टिक क्या है?

ट्विटर यूजर्स के प्रामाणिक होने को दर्शाने के लिए ब्लू टिक प्रदान करता है। सरकारी संस्थानों, मशहूर हस्तियों और अन्य सेलेब्रिटी को ट्विटर सत्यापन के लिए आवेदन करने के बाद ब्लू टिक प्रदान किया जाता है। वर्तमान में ट्विटर की नीति कहती है कि ब्लू टिक पाने के लिए आपका अकाउंट सक्रिय भी होना चाहिए।

ब्लू टिक के लिए भुगतान क्यों?

ब्लू टिक के लिए भुगतान क्यों?

कंपनी के नए सीईओ बनने के बाद एलन मस्क ट्विटर पर नया बदलाव लाना चाहते हैं। उनका पहले मानना था कि बॉट्स और ट्रोल्स को हराने के लिए फिस लगाना ही एकमात्र रास्ता है। अब उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी सिर्फ विज्ञापनदाताओं के भरोसे नहीं चल सकता है इसलिए बिलों का भुगतान करना जरूरी हो जाता है और इससे कंपनी के राजस्व में भी बढोतरी होगी।

यदि आप प्रति माह 8 डॉलर का भुगतान करते हैं तो आपको क्या मिलेगा?

यदि आप प्रति माह 8 डॉलर का भुगतान करते हैं तो आपको क्या मिलेगा?

एलन मस्क ने बताया कि आठ डॉलर के भुगतान के बाद एक यूजर को सिर्फ ब्लू टिक ही नहीं मिलेगा, इसके कई और फायदे भी हैं। जो लोग अपने ब्लू टिक के लिए भुगतान करते हैं, ऐसे यूजर्स को ट्वीट एडिट समेत कई तरह के एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे। ब्लू टिक यूजर को पोस्ट पर रिप्लाई करने, उल्लेख करने और सर्च करने में प्राथमिकता प्राप्त होगा। इससे स्पैम या किसी भी तरह के गलत व्यवहार पर लगाम लगाया जा सकता है।

 8 डॉलर प्रति माह का भुगतान करें, नहीं तो ब्लू टिक हट जाएगा

8 डॉलर प्रति माह का भुगतान करें, नहीं तो ब्लू टिक हट जाएगा

एलन मस्क ने आगे ब्लू टिक के फायदे गिनाते हुए बताया कि, अगर यूजर 8 डॉलर प्रति माह खर्च करते हैं तो वे लंबे वीडियो और ऑडियो को बड़ी आसानी से ट्विटर पर पोस्ट कर सकते हैं और उन्हें काफी हद तक विज्ञापनों से भी मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने बताया कि इससे यूजर को आधे विज्ञापन ही दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि ट्विटर के साथ काम करने के इच्छुक प्रकाशकों को पेवॉल बायपास (paywall bypass) मिलेगा। मस्क ने बताया कि ट्विटर पर राजनेताओं जो कि एक सार्वजनिक व्यक्ति हैं, उनके लिए नाम के नीचे एक सेकेंडरी टैग होगा। मस्क ने साफ कर दिया कि जो लोग 8 डॉलर प्रति माह का भुगतान नहीं करेंगे, उनका ब्लू टिक ट्विटर से हटा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+