एलन मस्क ने डेमोक्रेट को बताई नफरत वाली पार्टी, कहा- मैं अब रिपब्लिकन को वोट दूंगा
वाशिंगटन, 19 मई: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पार्टी डेमोक्रेट को लेकर चल रही नाराजगी जगजाहिर हो गई है। एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में साफ कहा है कि अब वो रिपब्लिकन पार्टी को वोट देंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब वो डेमोक्रेट का समर्थन नहीं कर सकते।

डेमोक्रेट को बताई 'नफरत की पार्टी'
अपने लेटेस्ट ट्वीट में मस्क ने डेमोक्रेट को 'नफरत की पार्टी' के रूप में लेबल करते हुए कहा कि वह अब रिपब्लिकन को वोट देंगे। मस्क ने ट्विटर करते हुए कहा, "अतीत में मैंने डेमोक्रेट को वोट दिया, क्योंकि वे (ज्यादातर) दयालु पार्टी थी। लेकिन वे विभाजन और नफरत की पार्टी बन गई है, इसलिए मैं अब उनका समर्थन नहीं कर सकता और रिपब्लिकन को वोट दूंगा।"
इसी के साथ मस्क ने यह भी दावा करते हुए कहा कि अब खिलाफ राजनीतिक हमले बढ़ेंगे। मस्क ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा कि अब देखिए मेरे खिलाफ उनकी गंदी चालों का अभियान!
ट्रम्प के अकाउंट से बैन हटाने की कही थी बात
हाल में मस्क ने साफ संकेत दिए थे कि जब वे माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट खरीदेंगे, तो वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट पर लगे बैन को हटा देंगे, जिसके बाद फाइनेंशियल टाइम्स की ओर से आयोजित फ्यूचर ऑफ द कार इवेंट में उन्होंने बैन को "नैतिक रूप से बुरा निर्णय" कहा था।
बाइडेन प्रशासन की कर रहे आलोचना
बता दें कि बाइडेन प्रशासन के कुछ कामों को लेकर मास्क खुले तौर पर आलोचना कर चुके हैं। मस्क ने बाइडेन प्रशासन, डेमोक्रेट्स के अरबपतियों पर टैक्स लगाने और यूनियन-निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक टैक्स देने के प्रोपजल की कड़ी आलोचक की है।












Click it and Unblock the Notifications