दुनिया के सिर्फ 2 विश्व नेताओं को ट्विटर पर फॉलो करते हैं एलन मस्क, पीएम मोदी के अलावा कौन हैं वो?

पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उनको 87.7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अब इस लिस्ट में ट्विटर के मालिक एलन मस्क का नाम भी जुड़ गया है।

Elon Musk follows PM Modi

सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने पीएम नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। एलन मस्क के ट्विटर अकाउंट पर होने वाली एक्टिविटी को ट्रैक करने वाले ट्विटर अकाउंट Elon Alerts ने सबसे पहले यह जानकारी शेयर की।

वर्तमान में एलन मस्क 194 लोगों को फॉलो करते हैं। एलन मस्क 134.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। एलन मस्क ने मार्च में ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को पीछे कर ये उपलब्धि हासिल की थी।

आपको बता दें कि एलन मस्क दुनिया में चुनिंदा लोगों को फॉलो करते हैं। उनके द्वारा फॉलो किए जाने वाले लोगों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला, एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, एपल सीईओ टिम कुक, लेखक जेके राउलिंग समेत कुछ अन्य चर्चित हस्तियां हैं।

इस लिस्ट में बस 3 ऐसे विश्व नेताओं का नाम है जिन्हें एलन मस्क फॉलो करते हैं। बराक ओबामा अब राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, ऐसे में पीएम मोदी के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ही एकमात्र नेता हैं जिन्हें एलन मस्क ट्विटर पर फॉलो करते हैं। गौरतलब है कि एलन मस्क अमेरिका के दो शीर्ष नेताओं जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प दोनों को ही फॉलो नहीं करते हैं।

मस्क द्वारा पीएम को ट्विटर पर फॉलो किए जाने के सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि जल्द टेस्ला की भारत में एंट्री हो सकती है। टेस्ला एलन मस्क की ऑटोमोबाइल कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण करती है।

पीएम मोदी को ट्विटर पर 87 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वे दुनिया में सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा फॉलो किए जाने वाले राजनेताओं में से एक हैं। ससे पहले बराक ओबामा साल 2020 से ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेताओं की लिस्ट में टॉप पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+