Elon Musk और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच जमकर बहसबाजी, भड़के एम्बेसडर ने सुनाई खरी-खोटी

एलन मस्क के इस ट्वीट पर तीखा पलटवार करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति ने लोगों से पूछा कि, 'लोग यूक्रेन का समर्थन करने वाले एलन मस्क को चाहते हैं, या फिर रूस का समर्थन करने वाले एलन मस्क को।'

वॉशिंगटन/कीव, अक्टूबर 04: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच ट्वीटर पर जमकर बहसबाजी हुई है। कुछ महीने पहले यूक्रेन में अपने सैटेलाइट से डायरेक्ट इंटरनेट कनेक्शन देने वाले एलन मस्क के एक ट्वीट ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को आग-बबूला कर दिया और दोनों ट्विटर पर आपस में भिड़ गये। दरअसल, इस विवाद की शुरूआत ट्विटर पर एलन मस्क के एक पोल से शुरू हुई, जिसमें उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति मुहैया करवाने और यूक्रेन के चार राज्यों, जिसे पुतिन ने रूस में विलय करवा दिया है, उसको लेकर बात की थी।

एलन मस्क ने क्या कहा था?

एलन मस्क ने क्या कहा था?

दरअसल, एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल आयोजित करते हुए चारों यूक्रेन में शांति स्थापना के लिए चारों यूक्रेनी राज्यों में संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में एक जनमत संग्रह का प्रस्ताव रखा था और उसपर लोगों से राय मांगी थी। पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में रूसी राष्ट्रपति ने जनमत संग्रह के बाद चारों राज्यों के रूस में विलय की घोषणा कर दी थी और चेतावनी दी थी, कि अगर यूक्रेन उन चारों राज्यों पर हमला करता है, तो उसे रूस पर हमला माना जाएगा। वहीं, यूक्रेन और अमेरिका ने इस जनमत संग्रह को सिरे से खारिज कर दिया है और एलन मस्क के ट्वीट के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति का भी पारा चढ़ गया और दोनों ट्विटर पर भिड़ गये। एलन मस्क ने अपने ट्वीटर पोल में लिखा था, कि, यूक्रेन को जंग में तटस्थ रहना चाहिए, ताकि शांति बनी रहे। एलन मस्क ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और उन्होंने ये बताने की कोशिश की, कि वो शांति के पक्षधर हैं और उनका मकसद सिर्फ शांति की स्थापना करवाना है।

जेंलेंस्की का मस्क पर तीखा वार

एलन मस्क के इस ट्वीट पर तीखा पलटवार करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति ने लोगों से पूछा कि, 'लोग यूक्रेन का समर्थन करने वाले एलन मस्क को चाहते हैं, या फिर रूस का समर्थन करने वाले एलन मस्क को।' वहीं, एलन मस्क के ट्वीट पर भड़के जर्मनी में यूक्रेनी राजदूत अंदरिज मेलन्यकने कहा कि, 'Fu...off आपके लिए मेरा यही डिप्लोमेटिक जवाब है।' इसके साथ ही उन्होंने मस्क को धमकी देते हुए कहा कि, आपके ट्वीट का नतीजा ये हुआ, कि अब कोई भी यूक्रेनी आपकी टेस्ला को नहीं खरीदेगा। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति के पोल पर करीब 10 लाख लोगों ने अपने विचार दिए, जिनमें ज्यादातर लोगों ने यही कहा, कि वो यूक्रेन का समर्थन करने वाले एलन मस्क का समर्थन करते हैं। वहीं, एलन मस्क ने एक और ट्वीट में यह कहा कि, उनका मानना है कि, परमाणु युद्ध की आशंका काफी कम है।

लिथुआनिया के राष्ट्रपति भी भड़के

लिथुआनिया के राष्ट्रपति भी भड़के

एलन मस्क के पोल ट्वीट के बाद लिथुआनिया के राष्ट्रपति भी भड़क गये और उन्होंने कहा कि, अगर कोई आपकी टेस्ला कार की पहिए चोरी करने की कोशिश करता है, तो फिर आपको कैसा लगेगा? पहिया चोरी कर लेने से कोई टेस्ला कार का मालिक नहीं बन जाएगा। आपको बता दें कि, मार्च महीने में यूक्रेन में अपनी कंपनी स्पेसएक्स का इंटरनेट देने के बाद एलन मस्क ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब ट्विटर पर एलन मस्क की काफी आलोचना भी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+