इंसेप्शन की अभिनेत्री इलियट पेज और एम्मा पोर्टनर का तलाक, पेज ने किया था ट्रांसजेंडर होने का खुलासा
मशहूर एक्टर इलियट पेज और एम्मा पोर्टनर का शादी के तीन साल बाद तलाक हो गया है। इलियट पेज ने पिछले साल ट्रंसजेंडर होने का खुलासा किया था
नई दिल्ली: मशहूर हॉलीवुड(Hollywood) एक्टर एम्मा पोर्टनर(Emma Portner) और इलियट पेज (Elliot Page) ने शादी के 3 साल बाद एक दूसरे को तलाक(Divorce) दे दिया है। कनाडा के रहने वाले इस दंपति ने शादी के 3 साल बाद तलाक की बात सार्वजनिक करते हुए कहा कि 'हमने काफी सोच विचार करने के बाद बहुत भारी मन से एक दूसरे को तलाक देने का कठिन फैसला किया है। हम एक दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं और भविष्य में भी एक दूसरे का दोस्त बने रहेंगे'

ट्रांसजेंडर होने का खुलासा
एम्मा पोर्टनर और इलियट पेज ने तीन साल पहले शादी की थी। लेकिन पिछले साल 33 साल की इलियट पेज ने अपने एक पोस्ट में खुद के ट्रांसजेंडर (Transgender) होने का दावा कर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा था, 'हल्लो दोस्तों, मैं आपके साथ कुछ साझा करना चाहता हूं कि मैं ट्रांसजेंडर हूं। मुझे यह लिखते हुए बहुत खुशी हो रही है। मैं उन लोगों की भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया है'

X-MEN सीरिज में किया काम
इलियट पेज के इस कबूलनामे के बाद सबने उनकी काफी तारीफ की थी। इलियट पेज को इंटरनेशनल प्रसिद्धि 2007 में आई फिल्म जूनो से मिली थी। जिसमें उन्होंने एक टीनिएजर प्रेगनेंट लड़की की भूमिका निभाई थी। वहीं, उन्होंने मशहूर हॉलीवुड फिल्म इंसेप्शन और एक्समैन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, उनकी आखिरी फिल्म नेटफिल्स पर प्रदर्शित की गई थी जिसका नाम The Umbrella Academy था।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications