स्वामीनारायण संप्रदाय के संत पहुंचे एफिल टॉवर, अगले दिन कर्मचारियों ने कर दिया हड़ताल, मामले की जांच शुरू

Eiffel Tower Strike: फ्रांस का मशहूर एफिल टॉवर सोमवार को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बंद रहा। इस हड़ताल की वजह शनिवार को हिंदू आध्यात्मिक संगठन बोचासनवासी पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था(BAPS) के करीब 100 सदस्यों के दौरे के दौरान हुई एक घटना बताई जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि BAPS के प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने पर कुछ महिला कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी वाली जगह से हटने के लिए कहा गया, ताकि वहां पुरुष कर्मचारियों को तैनात किया जा सके।

मामला सामने आने के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी और उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। आखिर पूरा विवाद क्या है और BAPS ने इस पर क्या कहा?

Eiffel Tower Strike

BAPS के दौरे के दौरान क्या हुआ?

शनिवार को BAPS का करीब 100 लोगों का प्रतिनिधिमंडल एफिल टॉवर पहुंचा था। कर्मचारियों के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल के आने पर कुछ महिला कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी वाली जगह छोड़ने के लिए कहा गया। उनकी जगह पुरुष कर्मचारियों को तैनात किया गया। स्टाफ यूनियन की प्रतिनिधि डायने डावोआन ने दावा किया कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की महिलाओं से बातचीत कम हो। इस घटना से महिला कर्मचारी खुद को आहत और अपमानित महसूस करने लगीं।

ये भी पढ़ें: Amrita Fadnavis ने न्‍यू जर्सी अक्षरधाम मंदिर का किया दर्शन, CM फडणवीस की पत्‍नी फिर क्‍यों हुईं ट्रोल

एफिल टॉवर मैनेजमेंट ने क्या माना?

एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE ने माना कि BAPS की ओर से ऐसी व्यवस्था का अनुरोध किया गया था, जिसमें महिलाओं के साथ बातचीत कम से कम हो। हालांकि, कंपनी ने साफ कहा कि उसे इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करना चाहिए था। SETE के मुताबिक, यह फ्रांस में महिला और पुरुषों के बीच बराबरी की उसकी नीति के खिलाफ था। कंपनी के अध्यक्ष एरियल वील ने भी घटना को गलत बताते हुए कहा कि एफिल टॉवर फ्रांस के कानून और लैंगिक समानता के सिद्धांतों का सम्मान करता है।

BAPS ने आरोपों पर क्या सफाई दी?

BAPS ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल का दौरा एफिल टॉवर के अधिकारियों के साथ समन्वय के बाद तय किया गया था। संगठन के मुताबिक, करीब 100 लोगों के दौरे का समय इस तरह रखा गया था कि आम पर्यटकों को कम परेशानी हो। BAPS ने कहा कि उसकी जानकारी में किसी पर्यटक या व्यक्ति को एफिल टॉवर में प्रवेश से नहीं रोका गया। हालांकि, संगठन ने विवाद पर खेद जताते हुए कहा कि अगर किसी को इस घटना से दुख या असुविधा हुई है तो वह इसके लिए दिल से माफी मांगता है।

ये भी पढे़ं: अबू धाबी के BAPS मंदिर में IGF ME&A लीडर्स डिनर का आयोजन, सद्भाव, कल्याण और भविष्य के गठबंधन पर हुई बात

विवाद के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल क्यों की?

घटना के बाद एफिल टॉवर के कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। सोमवार को कर्मचारियों ने बैठक की और प्रबंधन के सामने अपनी आपत्ति रखी। उनका कहना था कि किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल की मांग के आधार पर महिला कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी से हटाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी विरोध के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिसका सीधा असर एफिल टॉवर के संचालन पर पड़ा और दुनिया के इस मशहूर पर्यटन स्थल को सोमवार को बंद रखना पड़ा।

फ्रांस के नेताओं ने क्या कहा?

विवाद सामने आने के बाद पेरिस के मेयर इमैनुएल ग्रेगोइरे ने मामले की जांच शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का गुस्सा जायज है और एफिल टॉवर में बिना भेदभाव सभी को काम करने और घूमने की आजादी होनी चाहिए। फ्रांस की समानता मंत्री ऑरोर बर्जे ने कहा कि देश में महिलाओं से खुद को छिपाने के लिए नहीं कहा जाता और कोई धर्म कानून से ऊपर नहीं है। मरीन ले पेन और गैब्रियल अताल ने भी महिला समानता के समर्थन में बयान दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+