J-10C बनाम LCA Tejas: इजिप्ट के लिए भारतीय और चीनी फाइटर जेट्स ने 'लॉक किए' मिसाइल, कौन जीतेगा अरबों की डील?

J-10C Vs LCA Tejas: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्र कथित तौर पर भारत के स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस खरीदने की संभावना तलाश रहा है। मिस्र अपने पुराने हो चुके F-16 बेड़े को बदलना चाहता है और इसके लिए वो विकल्पों की तलाश कर रहा है।

रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं, कि इजिप्ट चीनी J-10C 'वाइगरस ड्रैगन्स' का भी मूल्यांकन कर रहा है, लिहाजा सवाल ये उठ रहे हैं, कि क्या भारतीय एलसीए तेजस, चीनी फाइटर जेट को हराकर अरबों रुपया का कॉन्ट्रैक्ट जीत पाएगा?

J-10C Vs LCA Tejas

सितंबर की शुरुआत में मिस्र में हुए इंटरनेशनल एयर शो में चीनी लड़ाकू विमान J-10C आकर्षण का केंद्र रहा था। शो के बाद, ऐसी रिपोर्टें सामने आईं, कि मिस्र ने अपने एयर फोर्स के लिए J-10 को अंतिम रूप दे दिया है या अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा है। पिछले हफ्ते मिस्र के गीजा पिरामिड के ऊपर छह J-10 जेट विमानों के साथ उड़ते हुए चीनी Y-20 ट्रांसपोर्टर की तस्वीरों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था, और इस दौरान इस फाइटर जेट ने चीन से मिस्र तक की 10,000 किलोमीटर की उड़ान में दूरी और अपनी प्रदर्शन क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

मिस्र करीब एक दशक से अपनी वायु सेना का आधुनिकीकरण कर रहा है और उसने फ्रांस को 24 डसॉल्ट राफेल F3-R विमान और रूस को 46 मिग-29M/M2 लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया था। मिग विमानों की आपूर्ति 2017 में शुरू हुई थी, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उनके रखरखाव में बाधा आई और उनके स्पेयर की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

J-10C Vs LCA Tejas

मिस्र की वायु सेना का आधुनिकीकरण

पाकिस्तान, चीनी जे-10 फाइटर जेट का पहला खरीदार था, जिसे जेएफ-17 से ज्यादा एडवांस माना जाता है।

वहीं, मिस्र के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की सुविधाओं का भी दौरा किया था और उम्मीद है, कि वह भारत में तेजस के बारे में बात करने वाले हैं। मिस्र और भारत के बीच एक साल से बातचीत चल रही है, जिसमें मिस्र लगभग 18 तेजस Mk1A विमान खरीदने पर विचार कर रहा है। संभावित बिक्री में मिस्र में रखरखाव, अनुसंधान और ओवरहाल (MRO) सुविधा भी शामिल हो सकती है।

Indian Tejas vs Chinese J-10C

भारत मिस्र को सर्विलांस, ट्रांसपोर्टेशन और मेडिकल निकासी के लिए एक एडवांस हल्का हेलीकॉप्टर ध्रुव (ALH Dhruv) भी बेच सकता है। एलसीए तेजस MK1A, एलसीए MK1 का एक एडवांस वेरिएंट है और यह सिंगल इंजन वाला, मल्टी-रोल वाला लड़ाकू विमान है, जिसे हवाई श्रेष्ठता, जमीनी हमले और टोही मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इससे स्थितिजन्य जागरूकता में सुधार होता है और कई लक्ष्यों का पता लगाने और उन पर नजर रखने में तेजी से प्रतिक्रिया देने में काफी आसानी होती है।

क्या LCA Mk1A बालाकोट-प्रकार के हवाई हमले करने में सक्षम होगा, इस पर पूर्व IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (सेवानिवृत्त) ने कहा था: "हमला करने की क्षमता के संदर्भ में, इसमें एक स्टैंडऑफ हथियार की क्षमता होगी, जो उस समय इस्तेमाल की गई क्षमता से भी ज्यादा होगी।"

इसलिए, LCA Mk1A अपने एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स सूट के साथ, दुश्मन के युद्धक विमान (जैसे जेएफ-17) का पहले पता लगाएगा और उसे मार गिराने के लिए स्वदेशी बीवीआर मिसाइल अस्त्र दागेगा।

J-10C Vs LCA Tejas

भारतीय लड़ाकू विमान एस्ट्रा (भारत का पहला स्वदेशी बी.वी.आर.), डर्बी (मध्यम दूरी की बी.वी.आर.) और पायथन मिसाइलों जैसी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें ले जा सकता है। हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियारों के लिए, यह सटीक-निर्देशित बम पेववे, बिना निर्देशित रॉकेट और अन्य सटीक-निर्देशित युद्ध सामग्री ले जा सकता है।

भारतीय वायुसेना LCA Mk1A पर बहुत ज्यादा दांव लगा रही है, लेकिन इसकी सप्लाई में काफी देरी हो रही है, जिसकी सबसे बड़ी वजह जनरल इलेक्ट्रिक के एफ-404 इंजन की डिलीवरी में देरी है।

तकनीकी स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, J-10, LCA तेजस की तुलना में बड़ा, भारी और ज्यादा स्पीड वाला फाइटर जेट है। जे-10सी- 51 फीट सात इंच लंबा है, जबकि LCA Tejas Mk1A 43 फीट चार इंच लंबा है।

LCA Tejas Mk1A डेल्टा विंग कॉन्फ़िगरेशन पर आधारित है। जे-10सी का विंग एरिया 360 वर्ग फीट है, जबकि एलसीए तेजस एमके 1ए का विंग स्पैन 413 वर्ग फीट है। जे-10सी का अधिकतम टेकऑफ़ वज़न (MTOW) 19,277 किलोग्राम है, जबकि एलसीए तेजस एमके1ए का MTOW 13,500 किलोग्राम है।

हालांकि, तेजस एलसीए बेहतर रेंज और चपलता प्रदान करता है। जे-10सी एक सिंगल-इंजन मल्टी-रोल फाइटर है जो अलग-अलग मौसम की स्थिति में काम करने में सक्षम है। इसे पीपुल्स लिबरेशन एयर फ़ोर्स (PLAAF) के लिए स्ट्राइक और एयर-टू-एयर कॉम्बैट ऑपरेशन करने के लिए लॉन्च किया गया था।

जे-10सी की तुलना अक्सर अमेरिकी एफ-16 फाइटिंग फाल्कन के अपग्रेडेड वेरिएंट से की जाती है। F-16 की तरह, J-10 में अत्यधिक फुर्तीला, वायुगतिकीय रूप से अस्थिर एयरफ्रेम है, जिसे इसके फ्लाई-बाय-वायर फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में कंप्यूटर द्वारा स्थिर किया जाता है। J-10C, J-10B का एडवांस वेरिएंट है। इसमें स्वदेशी AESA रडार, इमेजिंग इंफ्रारेड सीकर (IIR) PL-10, WS-10B इंजन और PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइलें हैं।

इसके अलावा, एलसीए तेजस जल्द ही ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ले जाने में सक्षम हो जाएगा, जब ब्रह्मोस-एनजी (अगली पीढ़ी) नामक हल्का संस्करण तैयार हो जाएगा। ब्रह्मोस एक बहुत शक्तिशाली मिसाइल है और भारत-रूस डिफेंस इंडस्ट्री का एक स्टार प्रोडक्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+