दक्षिणी न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 6.1 मापी गई तीव्रता
दक्षिणी न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 6.1 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। बुधवार को न्यूजीलैंड के दक्षिणी महासागर के नीचे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई है।

अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीए) ने बताया है कि भूकंप का केंद्र न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पास उप-अंटार्कटिक ऑकलैंड द्वीप से 211 किलोमीटर पश्चिम में सतह से 10 किलोमीटर नीचे था।
महासागर में भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी की आशंका बनी रहती है, हालांकि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी अभी जारी नहीं की गई है। भूकंप के जान-माल के किसी नुकसान की बात भी अभी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications