चीन और अंडमान में भूकंप के झटकों से सिहरे लोग
बीजिंग। चीन के शिनजियांग शहर से तकरीबन 131 किलोमीटर दूर आये भूकंप ने एक बार फिर से स्थानीय लोगों को दहला दिया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 दर्ज की गयी है।
चीन के अलावा अंडमान निकोबार आइलैंड में भी शुक्रवार को भूकंप केझटके महसूस किये गये। शुक्रववार को सुबह पोर्ट ब्लेयर में आये भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गयी है। वहीं भूकंप से अभी तक किसी के भी घायल होने की भी खबर नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों नेपाल में आये प्रलयकारी भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली थी जबकि लाखों लोग इस भूकंप में बेघर हो गये थे। वहीं भारत में बिहार में भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications