नेपाल-ताइवान में भूकंप के झटके, तीन की मौत, बिहार भी कांपा
काठमांडू। एक बार फिर से नेपाल की धरती भूकंप के कारण कांप उठी। नेपाल में शुक्रवार को करीब 10 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये।भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है। नेपाल ही नहीं भारत में बिहार के दरभंगा, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर के आसपास भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
जो खबरें मिल रही हैं उसके मुताबिक भूकंप से काठमांडू में 15 लोग घायल हुए हैं। तो वहीं बिहार में रात दस बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किये गये है। कहा जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र काठमांडू से 16 किलोमीटर दूर जमीन सतह से 26 किलोमीटर नीचे था। हालांकि बिहार से भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जबकि ताइवान में भूकंप के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है, यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई है, बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण काफी इमारतों को नुकसान पहुंचा है और इसके मलबे में करीब 100 से ज्यादा लोगों दबे लोगों की आशंका बतायी जा रही है।
ताइवान में भूकंप से तबाही
आपको बता दें कि नेपाल में पिछले साल अप्रैल महीने में भी भूकंप आए था जिसमें वहां भारी मात्रा में जानमाल की हानि हुई थी। इस हादसे में नेपाल में 8 हजार लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी।













Click it and Unblock the Notifications