भूकंप के तेज झटकों से हिली जापान की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4
टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापानी मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 थी।

अमेरिकी भौगोलिक सर्वे ने भी भूकंप की तीव्रता यही बताई है। सूचना है कि भूकंप का केंद्र टोक्यो के साउथ-ईस्ट में स्थित कात्सूरा से करीब 150 किलोमीटर दूर समुद्र के अंदर था।
फिलहाल अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications