टर्की में 6.4 की तीव्रता वाला भूकंप, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
इस्तानबुल। बुधवार को पश्चिमी टर्की में 6.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया है। यूरोपियन क्वेक मॉनिटरिंग की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।एजेंसी की ओर से बताया गया है कि भूकंप एसिपायम शहर के दक्षिण से करीब आठ किलोमीटर दूर था। इस भूकंप में किसी भी तरह के जानमाल या किसी के भी मारे जाने की कोई खबर नहीं है। टर्की साल 1999 में सबसे खतरनाक भूकंप का सामना कर चुका है। इस भूकंप में जहां करीब 18,000 लोगों की मौत हो गई थी तो वहीं करीब 50,000 लोग घायल हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications