मैक्सिको के तट पर 5.8 की तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

नई दिल्ली। मैक्सिको के तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र मैक्सिको के चियापास स्थित सैन लुक्वेनो से 48 किलोमीटर दूर पाया गया है। मैक्सिको के तट पर आए भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मैक्सिको के तट पर 5.8 की तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत के खबर नहीं

19 सितंबर को आया था बड़ा भूकंप

मैक्सिको पहले ही हाल में आए बड़े भूकंप के झटके से ऊबरने की कोशिश कर रहा है। कुछ दिन पहले ही मैक्सिको सिटी में बड़े भूकंप के झटके आए थे। मैक्सिको में आए इस भूकंप में कम से कम 298 लोग मारे गए थे। इस मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि हाल में आए भूकंप में कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

मैक्सिको भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आता है। इस इलाके को भूकंप का डैंजर जोन माना जाता है। यूएसजीएस के मुताबिक यहां दुनिया का करीब 80 फीसदी भूकंप के झटके आते हैं। 19 सितंबर की रात मैक्‍सिको में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्‍या 298 तक पहुंच गई है। इस भूकंप के बाद देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड में कई इमारतें ध्वस्‍त हो गईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+