पाकिस्तान में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
पाकिस्तान के कई जिलों में भूकंप के झट के महसूस किए गए। पंजाब खैबर पख्तुनख्वा में सबसे तेज झूकंप के झटके महसूस किए गए।
कराची। पाकिस्तान में रविवार की देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के पंजाब और खैबर-पख्तुनख्वा में सबसे ज्यादा झटके महसूस किए गए। एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 नापी गई। रिपोर्ट के मुताबिक देर शाम पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र नूरपुर, थाल था, जो कि लाहौर से करीब 320 किमी की दूरी पर है। भूकंप का केंद्र जमीन से 54 किमी नीचे था। पाकिस्तान में आए इन भूकंप के झटकों को पेशावर, खैबर-पख्तुनख्वा, सरदौधा, मैनवली, फैसलाबाद, तोबा तेक सिंह, हाफिजाबाद, गोजरा समेत कई जिलों में महसूस किया गया। अब तक की जानकारी के मुताबिक इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर अब तक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications