नेपाल भूकंप: काठमांडू की सारी उड़ानें रद्द, दहशत में लोग
काठमांडू। एक बार फिर से नेपाल भूकंप की वजह से थर्रा गया है। आज दोपहर 12:35 के करीब नेपाल के काठमांडू में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है, भूकंप के झटके 1 मिनट 30 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं।
जिसके बाद काठमांडू में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है। अचानक आये इस भूकंप और फ्लाइटों के रद्द होने के कारण कई यात्री परेशान हो गये हैं। NOTAM ने कहा कि इस दौरान किसी भी फ्लाइट को न टेकऑफ किया जाएगा और न ही लैंड किया जायेगा। भूकंप से नेपाल में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
यूएसजीएस के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र नेपाल और चीन की सीमा पर जमीन के करीब 19 किलोमीटर नीचे था। । गौरतलब है कि 25 अप्रैल को भी नेपाल में तेज भूकंप आया था, जिसमें 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। तब से लेकर अब तक नेपाल में कई छोटे-बड़े झटके आ चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications