Operation Dost: भूकंप से मरने वालों की संख्या 15000 के पार, भारत ने मदद के लिए शुरू किया ऑपरेशन दोस्त

तुर्की-सीरिया में मरने वालों की संख्या 15000 के पार पहुंच गई है। भारत ने यहां मदद के लिए चलाया ऑपरेशन दोस्त, हर संभव लोगों की की जा रही मदद

operation dost

Operation Dost: तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक इस भूकंप में 15000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भूंकप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत सरकार की ओर से ना सिर्फ तुर्की और सीरिया को मेडिकल मदद मुहैया कराई जा रही है बल्कि खुद एनडीआरएफ की एक टीम को राहत-बचाव के लिए भेजा गया है। भारत की ओर से ऑपरेशन दोस्त के तहत इस अभियान को मानवीयता के आधार पर चलाया जा रहा है।

तुर्की के नुरदागी इलाके में भूकंप की वजह से मलबे में दबे लोगों की मदद के लिए भारतीय दल लगातार काम कर रहा है। यहां एनडीआरएफ की 3 टीमें, खासतौर पर प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रही है, उन्हें मेडिकल सेवा दे रही है। भारतीय सेना ने लोगों की मदद के लिए आर्मी का फील्ड हॉस्पिटल भी तुर्की के हेते में सेट किया है। यहां पर भूकंप से चोटिल लोगों का इलाज किया जा रहा है। इस बीच विदेश राज्य मंत्री मुरलीधर ने कहा है कि भारत तुर्की के लोगों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

भारत की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन दोस्त पर तुर्की के राजदूत फिरत सनेल ने कहा कि यह दिखाता है कि भारत और तुर्की की बीच दोस्ती है है। ऑपरेशन दोस्त काफी अहम ऑपरेशन है ,यह दोनों देशों के बीच की दोस्ती को दिखाता है। यह एक सांकेतिक ऑपरेशन है, यह पहले ही साबित कर चुका है कि हम दोस्त है, हमारे रिश्ते काफी गहरे हैं। दोस्त हमेशा एक दूसरे की मदद करते हैं। मुझे याद है कि दो साल पहले 2021 में तुर्की ने कोविड के दौरान मेडिकल हेल्प के लिए दो एयरक्राफ्ट फेजे थे। अब दो साल के बाद जब तुर्की में इतना भयानक भूकंप आया है तो भारत ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। असल दोस्त जरूरत में एक दूसरे की मदद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+