Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0, Tokyo में सहमे लोग

Earthquake in Tokyo: जापान का राजधानी टोक्यो में बृहस्पतिवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology) की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक झटके काफी तेज थे, जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई।

Earthquake in Tokyo Japan

एनसीएस के मुताबिक टोक्यो में आए भूकंप का केंद्र पृथ्वी तल से 68 किलोमीटर नीचे ओर टोक्यो से 208 किलोमीटर दूर था।

साल की शुरुआत में जापान में मचा थी तबाही
जापान में इस साल एक जनवरी को 7.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद सुनामी की लहरें उठीं। जापान के तटों पर 1.2 मीटर ऊंची सुनामी की लहरें टकराईं। उत्तरी मध्य जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही देखी गई। भूकंप के कारण 5 मीटर तक ऊंची लहरें इशिकावा प्रान्त में नोटो तक इसका असर देखा गया था।

भू विज्ञान के मुताबिक भूकंप आने की वजह पृथ्वी के अंदर मौजूद 7 प्लेट्स के घूमना है। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

भूकंप की तीव्रता
जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है उसे भूकंप का केंद्र कहा जाता है। भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+