मोरक्कों में भूकंप ने 2000 से अधिक लोगों की ली जान, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जाहिर किया दुख

मोरक्को में भूकंप के चलते अबतक 2000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सैकड़ों लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। यहां पर शुक्रवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसने 2012 लोगों की जान ले ली जबकि 2059 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

इस हादसे की वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं। इस हादसे के बाद देश में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। सेना की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि किंग मोहम्मद ने सैना को निर्देश दिया है कि वह एक्सपर्ट सर्च और रेस्क्यू टीम को तैनात करें।

joe biden

साथ ही मौकेपर सर्जिकल फील्ड अस्पताल को शुरू किया जाए। मरकेश में ऐतिहासिक इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। भूकंप के चलते मोरक्को हाई एटलस माउंटेन को भी नुकसान पहुंचा है।

भूकंप में मारे गए अधिकतर लोग पहाड़ी इलाके अल हौज और टेराडेंट प्रांत के हैं। भूकंप के बाद सड़कों को साफ करने का काम चल रहा है। साथ ही यहां पर राहत और बचाव कार्य भी प्रशासन तेजी से कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार टर्किश डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने कहा कि उसने 265 सदस्यों की मेडिकल, रिलीफ और सर्च एंड रेस्क्यू टीम को अलर्ट पर रखा है। अगर मोरक्को में किसी भी तरह की जरूरत पड़ती है तो यह टीम तैनात है। मोरक्को में हजारों टेंट तैयार कइए गए हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया था। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, मोरक्को में भूकंप से जिन लोगों ने जान गंवाई है उनके परिजनों के प्रति मैं संवेदना जाहिर करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करता हूं। प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो। इस मुश्किल घड़ी में मोरक्को की मदद के लिए भारत हर संभव मदद के लिए तैयार है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि भूकंप से जिन लोगों की जान गई है उससे मैं बहुत दुखी हूं। अमेरिका इस मुश्किल समय में मोरक्को और मेरे दोस्त किंग मोहम्मद के साथ है। मेरा प्रशासन मोरक्को के लोगों की इस मुश्किल समय में हर संभव मदद के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+