Iran Earthquake: युद्ध के बीच भूकंप से दहला ईरान, रिक्टर स्केल पर 4.3 नापी गई तीव्रता

ईरान के गेरास क्षेत्र में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। झटकों के चलते स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर आ गए और इलाके में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता हल्की से मध्यम दर्ज की गई।

यह भूकंप ऐसे समय आया है जब ईरान पहले से ही गंभीर तनाव में है। युद्ध के बढ़ने की आशंका से लोगों में दहशत है। इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

Iran earthquake

हालांकि फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर के भूकंप से सामान्यतः गंभीर नुकसान की संभावना कम होती है, फिर भी सतर्क रहना जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई सहित कई नेताओं की मृत्यु हुई थी। ऐसे नाजुक माहौल में आए भूकंप ने नागरिकों के मन में भय और बढ़ा दिया है। ईरान अभी भी जवाबी कार्रवाई में जुटा और युद्ध की आग में जल रहा है। अब भूकंप ने मुश्किलें बढ़ाई हैं, जिससे लोग दोहरी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+