चीन के सिचुआन में भूकंप के झटके, दो लोगों की मौत

बीजिंग, 16 सितंबर। दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप सिचुआन में महसूस किए गए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 थी लेकिन चायना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.0 थी। लेकिन अमेरिका और चीन दोनों ने इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर जमीन के नीचे दर्ज की है। भूकंप में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि भूकंप से अभी कितना नुकसान हुआ है यह साफ नहीं हो सका है।

earthquake

Recommended Video

    VIDEO: युद्धाभ्यास में भारतीय कमांडोज ने हवा में दिखाया अपना पराक्रम, चीन-पाक के सैनिक भी थे मौजूद

    चायना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क ने बताया कि स्थानीय सरकार ने दो लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है, हालांकि उनकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं किया गया है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने कह कि लूजो सिटी ने इलाके में राहत और बचाव कार्य के लिए इमरजेंसी टीम को भेजा है। बता दें कि इससे पहले 2008 में भी सिचुआन में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था, उस वक्त 87000 लोग लापता हो गए थे। जिसमे से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे ेमें उस वक्त कई निर्माणाधीन बिल्डिंग और स्कूल की बिल्डिंग ढह गई थीं। भूकंप से हजारो करोड़ का नुकसान हुआ था।

    जानकारी के अनुसार भूकंप में 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करायागया है जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भूकंप सुबह 4.33 बजे आया था, जिसमे तकरीबन 35 घर ढह गए हैं। भूकंप के बाद राहत और बचाव की कई टीमों को मौके पर भेजा गया है जोकि लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद कर रही हैं। फिलहाल अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि इस भूकंप से कितना नुकसान हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+