Earthquake: अफगानिस्तान में 5.6 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक पहुंचे झटके, फिलीपींस-ताजिकिस्तान में भी कंपन

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में बुधवार को आए भूकंप के तेज झटकों ने उत्तर भारत तक असर डाला। खासकर दिल्ली-NCR में भी लोग कंपन महसूस करते दिखे। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 5.6 रिएक्टर स्केल दर्ज की गई, जिसकी गहराई 121 किमी और केंद्र अफगानिस्तान ही रहा।

आपको बता दें कि बीते दिनों ताजिकिस्तान में पिछले दो दिनों में तीन भूकंप आ चुके हैं। वहीं, साल की शुरुआत में ही तिब्बत में भूकंप के कारण विनाशकारी स्थिति बन गई थी। इसमें 400 से ज्यादा की मौत हुई। इसके बाद मार्च में, म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप ने तबाही मचाई थी। आइए जानते हैं अफगानिस्तान के भूकंप में कितना नुकसान ?

Earthquake in Afghanistan

अफगानिस्तान: भूकंप का केंद्र और तीव्रता

  • यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के मुताबिक,
  • भूकंप की तीव्रता: 5.6 (पहले 6.4 मापी गई थी)
  • गहराई: 121 किमी
  • स्थान: बगलान शहर से 164 किमी पूर्व, जो करीब 1 लाख 8 हजार की आबादी वाला क्षेत्र है।

दिल्ली-NCR: सोशल मीडिया पर हलचल

भूकंप के झटकों को लेकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में लोगों ने X (ट्विटर) पर पोस्ट किए।

  • एक यूजर ने लिखा - 'क्या किसी को दिल्ली में भूकंप महसूस हुआ?'
  • दूसरे ने पूछा - 'क्या ये सच में भूकंप था अभी-अभी?'

हालांकि, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग काफी डरे और सतर्क नजर आए।

फिलीपींस में भी आया 5.6 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में भूकंप से कुछ घंटे पहले दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर भी 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

  • गहराई: 30 किमी
  • स्थान: मैतुम शहर से 43 किमी दक्षिण-पश्चिम
  • स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, कोई बड़ा नुकसान या हताहत नहीं हुआ।


ताजिकिस्तान में भूकंपों की सीरीज

ताजिकिस्तान में पिछले दो दिनों में तीन भूकंप आ चुके हैं।

  • 13 अप्रैल को आया भूकंप: 6.1 तीव्रता, गहराई 10 किमी
  • इससे पहले एक और झटका 3.9 तीव्रता का आया था।
  • एनसीएस (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र) ने बताया कि ये भूकंप 38.86°N, 70.61°E स्थान पर दर्ज किया गया।

एशिया में लगातार कंपन से चिंता

अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और फिलीपींस जैसे एशियाई देशों में लगातार आ रहे भूकंपों ने एक बार फिर भूकंपीय गतिविधियों की गंभीरता को उजागर किया है। भारत सहित पड़ोसी देशों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

2025 में प्रमुख भूकंपों की टाइमलाइन

7 जनवरी 2025 - तिब्बत, चीन

  • स्थान: तिंगरी काउंटी, शिगात्से, तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र
  • तीव्रता: 7.1 (USGS), 6.8 (स्थानीय स्रोत)
  • गहराई: लगभग 10 किमी
  • प्रभावित क्षेत्र: तिब्बत, नेपाल, उत्तरी भारत
  • क्षति: 126 से 400 मौतें (स्रोतों में भिन्नता), 351 घायल
  • विशेष: भूकंप के बाद 3,600 से अधिक आफ्टरशॉक्स दर्ज


2. 28 मार्च 2025 - म्यांमार और थाईलैंड

  • स्थान: सागाइंग क्षेत्र, म्यांमार
  • तीव्रता: 7.7-7.9
  • गहराई: 10 किमी
  • प्रभावित क्षेत्र: म्यांमार, थाईलैंड, दक्षिण-पश्चिमी चीन, वियतनाम
  • क्षति: 3,500 से अधिक मौतें, हजारों घायल
  • विशेष: बैंकॉक में एक निर्माणाधीन 33-मंजिला इमारत ढह गई, जिससे 44 लोगों की मौत हुई और 50 से अधिक लोग लापता हुए ​

0 से 10 तक रिक्टर स्केल (Richter Scale) का अर्थ समझें..

  • 1.0-3.0: बहुत हल्का (महसूस नहीं होता)
  • 4.0-4.9: हल्का (कंपन महसूस हो सकता है)
  • 5.0-5.9: मध्यम (हल्का नुकसान संभव)
  • 6.0-6.9: शक्तिशाली (संरचनात्मक नुकसान)
  • 7.0-7.9: भारी विनाशकारी
  • 8.0+: अत्यंत विनाशकारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+