भूकंप से बर्बाद अफगानिस्तान में फिर से कांपी धरती, आए 2 बड़े भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता

पश्चिमी अफगानिस्तान में रविवार की सुबह एक के बाद एक दो बड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 और 5.4 मापी गई है। दोनों भूकंप अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में आए हैं।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक ताजा घटना में कम से कम 1 की मौत हुई है जबकि 35 लोगों के घायल होने की खबर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में आए तेज भूकंप के झटकों के बाद हजारों लोग मारे गए और पूरे गांव तबाह हो गए हैं।

 Afghanistan Earthquake news

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, पहला झटका 9:06 पर लगा जो हेरात में आया। इसकी तीव्रता 6.3 थी और इसका केंद्र जमीन में 70 किमी नीचे था। उसके बाद 9:26 के बीच हेरात में ही 5.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया जो जमीन से 30 किमी अंदर था।

बता दें कि अफगानिस्तान में एक हफ्ते पहले आए भूकंप में 2000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे हेरात प्रांत में 2000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और हजारों आवासीय इमारतें नष्ट हो गईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+