अफगानिस्तान में एक्टिवेट हुआ 'नकली तालिबान', जानिए कैसे लोगों को लूट रहे डुप्लीकेट आतंकी?

तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी सैनिकों के हटने के बाद कब्जा जमाया था।

duplicate taliban

Duplicate taliban in afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबान के शासनकाल में देश आर्थिक हाहाकार से जूझ रहा है और लोगों के पास पेट भरने तक के लिए पैसे नहीं है। लेकिन, इस बीच देश के कई हिस्सों में नकली आतंकवादी भी पैदा हो रहे हैं, जो लोगों के साथ लूटपाट का काम कर रहे हैं। तालिबान ने एक ऐसे ही डुप्लीकेट आतंकवादी को पकड़ा है, जो महिलाओं को निशाना बनाता था।

अफगानिस्तान में 'नकली तालिबान'

अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने महिलाओं की जिंदगी पहले ही बदहाल कर रखी है और देश में महिलाओं की पढ़ाई लिखाई से लेकर तमाम अधिकार छीन लिए हैं। हालात ये हैं, कि महिलाओं का अपने घर से बाहर पैर रखना भी दुश्कर काम हो गया है। तालिबान शासक, ना तो देश की बदहाल आर्थिक हालात संभाल पा रहे हैं और ना ही कानून व्यवस्था। स्थिति ये है, कि महिलाओं को अपने बेटियों को बेचना पड़ रहा है, जिससे उनका घर चलता है। इस बीच कंधार में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो महिलाओं के साथ लूटपाट का काम करता था। अफगानिस्तान के मशहूर पत्रकार बिलाल सरवरी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से तालिबान अधिकारियों से पुष्टि के बाद आरोपी शख्स की तस्वीर जारी की है और उसे डुप्लीकेट तालिबान कहा है।

महिलाओं के साथ लूटपाट का काम

बिलाल सरवरी ने अपने ट्वीट में कहा है, ये शख्स कंधार में तालिबान के नाम पर उगाही और लूटपाट के काम में मशगूल था और तालिबान ने इसे गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स पर आरोप है, कि इसने एक महिला से 10 हजार अमेरिकी डॉलर की लूटपाट कर रहा था और इसे रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। बिलाल ने कहा है, कि ये शख्स खुद को तालिबान का सदस्य बता रहा था और महिला से लूटपाट कर रहा था। ये शख्स महिला से उसके गहने लूट रहा था और तालिबान ने इसे कंधार के पीडी-13 इलाके में पकड़ा है। बिलाल ने अपने ट्वीट में दावा किया है, कि इस शख्स के गिरफ्तार होने की पुष्टि कंधार के तालिबान अधिकारियों ने की है। आपको बता दें, कि आर्थिक संकट के बीच अफगानिस्तान में पेट भरने के लिए लोगों ने लूटपाट और अपनी बेटियों को बेचना शुरू कर दिया है। देश की 97 प्रतिशत आबादी गरीबी में जा चुकी है और लोगों के पास रोजगार नहीं बचे हैं, ताकि वो अपने परिवार का पेट भरने के लिए दो पैसे कमा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+