Duo euthanasia: वैलेंटाइन डे से पहले डच पीएम ने पत्नी के साथ चुनी मौत, हाथ में हाथ डाले दम तोड़ा
नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ड्राइस वेन एग्त और उनकी पत्नी यूजीन ने एक साथ दम तोड़ दिया। दोनों की उम्र 93 साल थी। 5 फरवरी को दोनों ने कानूनी तौर पर इच्छा मृत्यु (एक्टिव यूथेनेसिया) चुनी। इस दौरान दोनों ने हाथों में हाथ डाले हुए प्राण त्यागे। इसके साथ डच युगल के 70 सालों के साथ का अंत हो गया।
डॉक्टरों की मदद से दोनों ने अंतिम सांस ली और आखिरी वक्त तक ये एक दूसरे का हाथ थामे हमसफर ही बने रहे। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक इन्हें बिल्कुल आसपास की कब्रों में दफना दिया गया। एग्त 1977 से 1982 के दौरान नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रहे। वो नीदरलैंड की क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक अपील पार्टी के पहले नेता थे।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री ड्रीस वैन एग्ट 2019 में फिलिस्तीनियों के एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। उसी वक्त उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और फिर कभी वे पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए। हालांकि पत्नी यूजिनी वान एग्ट-क्रेकेलबर्ग हरपल उनके साथ रहीं।
लेकिन बीते 5 सालों से यूजिनी भी बीमार रहने लगी थी। उनका चलना फिरना मुश्किल हो गया। दोनों एक दूसरे के इतने आदी हो चुके थे कि एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। इसीलिए दोनों ने इच्छामृत्यु चुनी।
आपको बता दें कि नीदरलैंड में प्रति वर्ष लगभग 1,000 लोग मौत के लिए इच्छा मृत्यु चुनते हैं। हालंकि युगल इच्छामृत्यु का भी इन दिनों चलन बढ़ा है। नीदरलैंड में युगल इच्छामृत्यु के अब 2022 तक 58 मामले आ चुके थे।
साल 2000 में नीदरलैंड में यूथेनेसिया को कानूनी तौर पर मान्यता मिली थी। इसके तहत वो व्यक्ति 6 स्थितियों में इच्छा मृत्यु मांग सकता है। इसमें वैसे लोग इच्छामृत्यु मांग सकते हैं जो 'ऐसी बीमारी से पीड़ित हो, जिसमें असहनीय पीड़ा हो, जो लाइलाइज हो या उसकी सेहत में सुधार की कोई गुंजाइश न बची हो'।












Click it and Unblock the Notifications