दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर फाउंटेन 22 अक्टूबर को होगा लॉन्च, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर फाउंटेन 22 अक्टूबर को होगा लॉन्च, गिनीज रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

दुबई: दुबई दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर फाउंटेन का उद्घाटन 22 अक्टूबर को करने जा रहा रहा। जिसके बाद इस फाउंटने का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इससे पहले भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया का सबके बड़ा फाउंटेन दुबई में ही है। यानी दुबई अपने ही रिकॉर्ड को ब्रेक करने की तैयारी में है। इसका नाम 'पाम फाउंटेन' (Palm Fountain) है, जो 22 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। ये फाउंटेन दुबई के पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) में स्थित है। जो की एक आइसलैंड है।

Recommended Video

    Palm Fountain: Dubai में लॉन्च होगा दुनिया का सबसे बड़ा Fountain,जानिए ये खास बातें वनइंडिया हिंदी
    dubai

    दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल इस्टैब्लिशमेंट (DFRE) के सीईओ अहमद अल खाजा ने कहा, पाम फाउंटेन दुबई का एक और लैंडमार्क बनेगा। ये दुनिया के फेमस जगहों में शामिल होगा। पाम फाउंटेन पाम जुमेराह में पर्यटकों को काफी आकर्षित करेगा।

    नखेल मॉल्स के प्रबंध निदेशक उमर खोरी (Omar Khoory) ने कहा, हम इसके लॉन्चिंग का इतंजार कर रहे है, ये पाम जुमेराह के पर्यटकों के लिए काफी अच्छा होगा।

    जानें Palm Fountain की खासियत

    ये फाउंटेन 14,000 वर्ग फुट समुद्र के पानी में फैला होगा, जबकि इसका सुपर शूटर 105 मीटर लंबा होगा और इसमें 3,000 से अधिक एलईडी लाइटें लगी होंगी। पाम फाउंटेन में 20 अलग-अलग शो होंगे। जिसमें हर दिन शाम 7 बजे से 12 बजे के बीच पांच अलग-अलग शो चलेंगे। हर शो तीन मिनट तक चलेगा और प्रत्येक 30 मिनट में प्रदर्शन किया जाएगा। शो के साथ जो संगीत बजेगा, उसमें खलीजी, पॉप, क्लासिक, अंतर्राष्ट्रीय और अधिक सहित लोकप्रिय गानों का मिक्चर होगा।

    Palm Fountain ओपनिंग कार्यक्रम पब्लिक के लिए फ्री होगा और देर रात तक यहां लाइव कॉन्सर्ट होगा। आतिशबाजी भी रात में की जाएगी। 22 अक्टूबर को रात 8 बजे ये फाउंटेन शो दिखाया जाएगा। यहां आने वाले पहले 5 हजार लोगों को फ्री में शो दिखाए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+