पक्सोव एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, रूस ने मास्को एयरस्पेस को किया बंद
रूस ने मास्को एयरस्पेस को बंद कर दिया है। दरअसल बुधवार को पस्कोव (Pskov) एयरपोर्ट पर ड्रोन से धमाका हुआ है, जिसके बाद रूस ने वनुकोवो (Vnukovo) एयरपोर्ट के एयरस्पेस को बंद कर दिया है। साथ ही Pskov एयरपोर्ट से आनेव वाली सभी इट को रद्द कर दिया है।
गवर्नर ने प्रशासन ने रनवे की स्थिति का जायजा लेने के लिए सभी विमानों को रद्द कर दिया है। एक अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार इस ड्रोन हमले में 4 Ilyushin और 76 ट्रांसपोर्ट विमान एयरपोर्ट पर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

गवर्नर ने टेलीग्राम पर लिखा रक्षा मंत्रालय की सेना पस्कोव में एक हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले को विफल करने में जुटी है। केंद्र के साथ बैठक के बाद इस बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता मैं खुद करूंगा।
गौर करने वाली बात है कि पस्कोव यूक्रेन के करीब है, यह यहां से तकरीबन 600 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और एस्टोनिया के साथ बॉर्डर साझा करता है।
गवर्नर ने कहा कि एयरपोर्ट पर पूर्व निर्धारित शेड्यूल को रद्द कर दिया गया है, साथ ही जबतक नुकसान का आंकलन नहीं हो जाता है आज यहां से सभी उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है।
शुरुआती अनुमान के अनुसार कुछ गंभीर नुकसान नहीं है, लेकिन रात में इसकी पुख्ता तौर पर पुष्टि करना मुश्किल है। अगर सबकुछ सही है तो एयरपोर्ट को गुरुवार को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। गवर्नर ने बताया कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बता दें कि 21 अगस्त को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, उस वक्त मॉस्को के बड़े एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार उस वक्त भी कथित तौर पर ड्रोन से हमला किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications