अमेरिका में इंजीनियर से अधिक कूरियर कंपनी के ड्राइवर को मिलेगा वेतन, कंपनी ने महंगाई बढ़ने के बाद लिया फैसला
अमेरिकी की सबसे ब कोरियर कंपनियों में से एक यूपीएस ने अपने ड्राइवरों की सैलरी बढ़ाकर 1.7 लाख डॉलर कर दी है। अगर भारतीय रुपये में देखा जाए तो यह 1.4 करोड़ रुपये होती है। यह अमेरिका में कार्यरत औसत इंजीनियर के वेतन से अधिक है।
यूपीएस ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि से इस साल उसका मुनाफा तय किए गए आंकड़े से कम हो जाएगा। यूपीएस ने बताया है उसने टीमस्टर्स यूनियन के साथ यह समझौता किया है, जिस पर कर्मचारी इस महीने वोटिंग के जरिए मुहर लगा सकते हैं।

यूपीएस के सीईओ कैरोल टोमे ने कहा कि टीमस्टर्स यूनियन के साथ अपने पांच साल के अनुबंध के अंत तक, औसत पूर्णकालिक यूपीएस ड्राइवर वार्षिक वेतन और स्वास्थ्य देखभाल और पेंशन लाभ जैसे लाभों के बाद लगभग 170,000 डॉलर कमाएगा।
आसान भाषा में कहें कंपनी के एक औसत फुल-टाइम ड्राइवर को पांच साल बाद करीब 1.7 लाख डॉलर सालाना सैलरी मिल रही होगी। अभी यह 1.45 लाख डॉलर है। अमेरिका में एक इंजीनियर के लिए औसत औसत वेतन 1,03,845 डॉलर है और मूल वेतन लगभग 91,958 डॉलर है।
कंपनी को आशा है कि इस समझौते पर मुहर लग जाने के बाद कंपनी का मुनाफा, मई में अनुमानित 12.8 फीसदी के बजाए घटकर 11.8 फीसदी रह जाएगा। हालांकि इसमें कमजोर होती अर्थव्यवस्था के चलते काम में आती कमी की भी भूमिका होगी।
यूपीएस ने यह निर्णय पिछले 40 सालों में अमेरिका में सबसे ज्यादा गंभीर महंगाई के दौर के बाद यह किया है। आपको बता दें कि अमेरिका में कोरोना के बाद से महंगाई बढ़ती जा रही है। चीजों के बढ़ते दाम घरेलू बजट पर दबाव डाल रहे हैं।
अमेरिका में यूपीएस कंपनी के सबसे ज्यादा कर्मचारी यूनियन के सदस्य हैं। यह यूनियन के तहत आने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। सिर्फ कंपनी की टीमस्टर्स यूनियन के तहत 3 लाख 40 हजार कर्मचारी हैं। बहरहाल कूरियर कंपनी में हुई इस बढ़ोतरी के बाद अमेजन सहित अमेरिका की अन्य कंपनियों में भी वेतन इसी तरह बढ़ाने की मांग होने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications