भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर ड्रैगन की नीयत में खोट, आर्मी चीफ बोले- LAC पर देंगे मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली, 9 मई। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ साल से अधिक समय से तनाव की स्थिति है। विवाद के हल के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर पर कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है लेकिन कोई समाधान अब तक नहीं हुआ है। वहीं भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय सैनिक चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर डटे हुए हैं। जनरल ने कहा कि सीमा विवाद को लेकर चीन की मंशा स्पष्ट नहीं है।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (Army chief General Manoj Pande) ने कहा है कि अगर चीन बॉर्डर पर यथास्थिति को बदलने का कोई भी प्रयास करता है तो जबावी कार्रवाई के लिए हम तैयार हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि भारत चीन सीमा विवाद को लेकर भारत का रुख साफ है कि वह सीमा पर अप्रैल 2020 के पहले की यथास्थिति बहाल करने के पक्ष में हैं। जनरल पांडे ने यह भी कहा कि सीमा पर यथास्थिति को भंग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को कहा कि भारतीय सैनिकों को सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से तैनात किया गया है।
जनरल पांडे ने कहा कि हमारा उद्देश्य अप्रैल 2020 से पहले यथास्थिति बहाल करना है। भारतीय सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के सभी महत्वपूर्ण पोस्ट पर तैनात हैं। जवान किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि भारत- चीन सीमा विवाद का मूल विषय बना हुआ है। चीन की मंशा सीमा मुद्दे पर समाधान के बजाय उसे को जिंदा रखने की रही है। उन्होंने कहा कि एक देश के रूप में हमें 'संपूर्ण राष्ट्र' वाला दृष्टिकोण रखने का आवश्यकता होगी।
भारत और चीन के सैनिकों के बीच कोर कमांडर लेवल की 15 दौर की बातचीत हो चुकी है। कई जगहों पर पेट्रोलिंग को लेकर मतभेद बना हुआ है। एलएसी पर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications