मिशेल की स्पीच चोरी कर मेलानिया ने पैदा की पति ट्रंप के लिए मुश्किलें
वाशिंगेटन।अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी केउम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पर वर्ष 2008 में डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा द्वारा दी गई स्पीच के अंशों की चोरी आरोप लगा है। इसके बाद मेलानिया ने इस पर सफाई दी है।

मेलेानिया ने किया था अभ्यास
न्यूज चैनल एनबीसी न्यूज की मंगलवार की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। मेलानिया ने एनबीसी के टुडे शो में कहा है कि उन्होंने इस स्पीच का अधिकांश हिस्सा खुद लिखा है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने स्पीच का अभ्यास किया था, उन्होंने शो के मेजबान मैट लाउर से कहा कि उन्होंने उसे एक बार पढ़ा था, बस। उन्होंने कहा कि इसे बेहद कम मदद लेकर खुद लिखा था।
क्या कहा था मेलानिया ने
सोमवार रात रिपब्लिकन कन्वेंशन के पहले दिन मेलानिया की स्पीच के दो पैराग्राफ मिशेल ओबामा की स्पीच से मिलते हैं। स्पीच में उन्होंने कड़ी मेहनत के मूल्यों का विकास कर उसे अपने बच्चों में डालने की बात की है, जो मिशेल ओबामा द्वारा साल 2008 में दी गई स्पीच से काफी हद तक मिलती है।
मेलानिया की स्पीच
एनबीसी के मुताबिक, अपने भाषण में मेलानिया ने कहा, 'मेरे माता-पिता ने मुझे इस बात से प्रभावित किया कि आप जीवन में जो भी बनना चाहते हैं, उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी है। आपका काम ही आपकी पहचान है और आप जो कहते हैं, वही करते हैं। और, अपना वादा हमेशा पूरा करें। आप लोगों के साथ आदर से पेश आएं।'
क्या कहा था मिशेल ने
मिशेल ओबामा ने वर्ष 2008 में अपनी स्पीच में कहा था, 'बराक और मैं कुल मिलाकर एक ही मूल्यों के साथ पले बढ़े। आपको अपने जीवन में जो भी बनना है, उसके लिए कड़ी मेहनत करनी है, आपकी बात ही आपकी पहचान है और आप वही करते हैं, जो कहते हैं और वही कहने जा रहे हैं। भले ही आप किसी को नहीं जानते हों या किसी से सहमत नहीं हों, आपको लोगों के साथ सम्मान व आदर से पेश आना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications