ट्रंप की इस गलती के लिए उनकी पत्नी ने कहा- उन्हें माफ कर दें

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप की पत्नी मेलेनिया ट्रंप ने जनता से अपील की है कि वो उनके पति को माफ कर दें।

melania-trump

दरअसल मेलेनिया ने यह अपील इसलिए की है क्योंकि हाल ही में यह मामला सामने आया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 2005 में औरतों के खिलाफ टिप्पणी की थी। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने यह टिप्पणी शादी के बाद की थी।

आपत्तिजनक है टिप्पणी

ट्रंप की पत्नी मेलेनिया ने उनकी टिप्पणी को आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बताते हुए अपील की है कि जनता उन्हें माफ कर दे।

एक बयान में मेलेनिया ने कहा है कि मेरे पति ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वो आपत्तिजनक और अस्वीकार्य हैं। यह उस शख्स के शब्द नहीं है जिसे मैं जानती हूं।

मेलेनिया ने कहा है कि ट्रंप का दिल और दिमाग दोनों नेता बनने के उम्दा है। मैं उम्मीद करती हूं कि जनता उन्हें मेरी तरह माफ कर देगी। साथ ही उन मुद्दों पर ध्यान देंगे जिसका सामना अमेरिका और दुनिया कर रही है।

ये है मामला

गौरतलब है कि ट्रंप का एक वीडियो जिसे 2005 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में ट्रंप ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की है।

अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के पास इस वीडियो में ट्रंप पत्रकार बिली बुश से बात कर रहे हैं।

वीडियो में ट्रंप बिली से बातचीत के दौरान महिलाओं के संबंध में, बिना सहमति के महिलाओं को छूने और उनके साथ यौन संबंध बनाने के बारे में हद से ज्यादा अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+