Donald Trump Warns Hamas:'बंधकों को रिहा करो, वरना तबाही', 20 जनवरी से पहले ट्रंप की हमास को बड़ी चेतावनी
Donald Trump Warns Hamas: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को 20 जनवरी को उनके शपथ ग्रहण से पहले गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मध्य पूर्व में तबाही मच जाएगी।
फ्लोरिडा के मार-ए-लागो एस्टेट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, ट्रंप ने कहा कि यह हमास के लिए अच्छा नहीं होगा और सच कहूं तो यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा। सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि हमास द्वारा 7 अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर किया गया हमला "कभी नहीं होना चाहिए था।"

ट्रंप के विशेष दूत का बयान
ट्रंप द्वारा नियुक्त मध्य पूर्व के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर चल रही वार्ता पर आशावाद जताया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी प्रतिष्ठा का असर है, जिसकी वजह से वार्ता आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि कुछ लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
बाइडेन प्रशासन की क्या भूमिका?
निवर्तमान बाइडेन प्रशासन ने भी वार्ता में सक्रिय भाग लिया है। हालांकि, बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने इसे चुनौतीपूर्ण बताया और कहा कि समझौते की स्थिति अभी भी अनिश्चित है।
ट्रंप ने आगे और क्या कहा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, ट्रंप से पनामा नहर, ग्रीनलैंड और कनाडा पर नियंत्रण हासिल करने को लेकर सवाल पूछे गए। उन्होंने इनकार नहीं किया कि "आर्थिक या सैन्य बल" का इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्रंप ने कहा, "मैं आपको इन मुद्दों पर आश्वस्त नहीं कर सकता, लेकिन यह कह सकता हूं कि हमें अपनी आर्थिक सुरक्षा के लिए इनकी जरूरत है।"
ये भी पढ़ें- Canada Crisis: क्या कनाडा बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य? ट्रंप ने दी आर्थिक बल इस्तेमाल की धमकी!












Click it and Unblock the Notifications