UNGA से ट्रंप LIVE:खतरा महसूस हुआ तो नॉर्थ कोरिया को पूरी तबाह कर देंगे

न्यूयार्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित कर रहे है। उन्होंने इस मौके पर नॉर्थ कोरिया से लेकर आतंकवाद के मुद्दे पर खुलकर बोला है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के गठन को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि उनकी सफलता उसके सदस्य देशों की आजादी है।पढ़ें क्या कहा डोनाल्ड ट्रं ने...

Donald Trump UNGA speech LIVE: Terrorists and extremists have spread to every corner of the planet
  • ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का गठन दो विश्व युद्धों के बाद हुआ है।
  • यूएन पीस, सावरिंटी, सिक्यूरिटी और प्रॉस्पेरिटी के चार पिलर पर टिका है।
  • उन की सफलता उसके सदस्य देशों की आजादी है।
  • यूएन के सदस्यों की संप्रभुता बनी रहे इसकी जिम्मेदारी भी संयुक्त राष्ट्र की है।
  • ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का गठन दो विश्व युद्धों के बाद हुआ है।
  • यूएन पीस, सावरिंटी, सिक्यूरिटी और प्रॉस्पेरिटी के चार पिलर पर टिका है।
  • उन की सफलता उसके सदस्य देशों की आजादी है।
  • यूएन के सदस्यों की संप्रभुता बनी रहे इसकी जिम्मेदारी भी सयुक्त राष्ट्र की है।
  • ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के संविधान के 230 साल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी संविधान का सबसे खूबसूरत शब्द वी द पीपल है। जो हमें संप्रभुता में यकीन रखने का बल देता है।
  • उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता अपने लोगों के प्रति है। मेरा कर्तव्य है कि मैं अमेरिकी लोगों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा करूं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने भरोसा दिलाया कि अमेरिका पूरी दुनिया और खासतौर पर अपने सहयोगियों के लिए अच्छा दोस्त साबित होगा। अमेरिकी लोगों ने न केवल अपनी आजादी के लिए बल्कि कई और देशों के लोगों की आजादी के लिए अपने जानें दी हैं।
  • आतंकवाद पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर कट्टर इस्लामिक आतंकवाद को रोकेंगे क्योंकि हम इसकी वजह से अपने देश और दुनिया का नुकसान नहीं होने देंगे।
  • ट्रंप ने कहा कि सीरिया और इराक में ISIS को हराने की दिशा में हमें बड़ी कामयाबी मिली है।
  • उन्होंने ईरान के साथ हुए समझौते को लेकर कहा कि यह समझौता अमेरिका द्वारा किए गए सबसे बेकार समझौतों में से एक है। यह अमेरिका के लिए एक शर्मिंदगी है।
  • नॉर्थ कोरिया पर सख्त लहजे में ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया अपने लोगों और शासन के लिए आत्मघाती मिशन पर है।
  • ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका को किसी तरह का खतरा महसूस हुआ तो वो नॉर्थ कोरिया को पूरी तरह तबाह कर देंगे।
  • ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन को रॉकेट मैन कहा। उन्होंने कहा कि रॉकेट मैन अपने लोगों और भ्रष्ट शासन के लिए आत्मघाती मिशन पर है।
  • फउन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया की परमाणु हथियारों और बलिस्टिक मिसाइल की चाह ने पूरे विश्व में डर का माहौल बना दिया है।
  • उन्होंने कहा कि किम जोंग को समझ लेना चाहिए कि उसके सामने परमाणु अप्रसार के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
  • उन्होंने परमाणु अप्रसार के नॉर्थ कोरिया पर दबाव बनाने की प्रक्रिया में साथ देने पर चीन और रूस को शुक्रिया भी कहा।
  • वेनेजुएला के लोग टूट रहे हैं। हमने उनकी मदद करने और उनके यहां लोकतंत्र को बहाल करने का लक्ष्य रखा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+