हाफिज सईद की गिरफ्तारी का ट्रंप ने लिया क्रेडिट, कहा- आखिरकार पकड़ा गया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड

इस्लामाबाद। मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) सरगना हाफिज सईद को आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिका की पहली यात्रा से कुछ दिन पहले की गई है। हाफिज की गिरफ्तारी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है। उन्हें ट्वीट में लिखा कि, आखिरकार मुंबई हमले का मास्टरमाइंड पकड़ा गया।

Donald Trump Tweets over Hafiz Saeeds Arrest, Great Pressure Exerted To Find Him

प्रेसिडेंट ट्रंप ने हाफिज गिरफ्तारी पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, दस साल की तलाश के बाद पाकिस्तान में मुंबई आतंकवादी हमलों के तथाकथित 'मास्टरमाइंड' को गिरफ्तार किया गया है। उसे खोजने के लिए पिछले दो वर्षों में बड़ा दबाव डाला गया है। अमेरिका के वित्त विभाग ने सईद को आतंकवादी सूची में डाल रखा है और अमेरिका ने 2012 से ही सईद को सजा दिलाने के लिए सूचना देने के वास्ते एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।

बता दें पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को पंजाब के लाहौर से गुजरावाला जाते वक्त पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया, जेयूडी प्रमुख बुधवार सुबह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था जब सीटीडी की टीम ने लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला शहर के समीप उसे रोका और आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों पर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल भेज दिया गया जहां पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बंद हैं।

सईद की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री इमरान खान 21 जुलाई को अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करेंगे। ट्रंप लगातार पाकिस्तान से आतंकवादियों की पनाहगाहों को खत्म करने और धन तक उनकी पहुंच रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबद्धताओं का पालन करने के लिए कहता रहा है। सईद की गिरफ्तारी एफएटीएफ की प्रतिबद्धताओं के संबंध में पाकिस्तान पर बढ़ते दबाव के तौर पर देखी जा रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+