हार्ट अटैक की खबरों के बीच डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट की शर्टलेस फोटो, मगर इस एक्‍टर के फैंस हो गए नाराज

Recommended Video

    Donald Trump Posts a Picture of Himself as Rocky, Reviews Mixed | वनइंडिया हिंदी

    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपनी खराब हेल्‍थ की खबरों के बीच ही अपनी एक ऐसी फोटोग्राफ ट्वीट की है जिसके बाद ट्विटर पर यूजर्स उन्‍हें फटकार लगा रहे हैं। ट्रंप ने अपनी एक शर्टलेस फोटो ट्वीट कर दी है। मगर इस फोटो में सिर्फ चेहरा ट्रंप का है और धड़ हॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर सिलवेस्‍ट स्‍टैलॉन का है। इसी बात पर यूजर्स भड़क गए हैं। रॉकी फिल्‍मों की सीरीज से सुपरस्‍टार का तमगा हासिल करने वाले स्‍टैलॉन बॉडी-बिल्डिंग में युवाओं के आदर्श हैं।

    donald-trump.jpg

    पिछले दिनों आईं हार्ट अटैक की खबरें

    पिछले शनिवार को ट्रंप की खराब खबरों की अफवाहें उड़ी थीं। इसके बाद इस नई फोटो के साथ उन्‍होंने उन तमाम अफवाहों पर लगाम लगाने की कोशिश की है। ट्रंप ने स्‍टैलॉन की फिल्‍म रॉकी-3 के पोस्‍टर पर अपना चेहरा लगा दिया है। 73 साल के राष्‍ट्रपति की यह फोटो देखकर हर कोई भड़का हुआ है। ट्रंप कभी भी अपनी सेहत पर बात करने से नहीं हिचकते हैं और हमेशा अलग-अलग टिप्‍पणियों के जरिए खुद को स्‍वस्‍थ बनाने की कोशिशें करते रहते हैं। मंगलवर को फ्लोरिडा में चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप उस बात से नाराज हो गए थे जिसमें उनकी हालिया हॉस्पिटल विजिट के बारे में कहा गया था। उन्‍होंने दावा किया कई मीडिया संस्‍थानों ने गलत खबरें फैलाईं कि उन्‍हें एक बड़ा हार्ट अटैक आया है और उन्‍हें वाल्‍टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल आया है। ट्रंप की मानें तो बहुत से मीडिया आउटलेट्स ने तो उनके इस असाधारण अस्‍पताल दौरे के बारे में सवाल तक उठाए। व्‍हाइट हाउस को इस पर बयान जारी करना पड़ गया।

    मसल्‍स की तारीफ में भी पीछे नहीं ट्रंप

    व्‍हाइट हाउस की मानें तो ट्रंप ने समय से पहले अपने हर साल होने वाले मेडिकल चेकअप का फैसला किया था। फरवरी में ट्रंप का आखिरी बार मेडिकल चेकअप हुआ था। डॉक्‍टरों ने ट्रंप को तकनीकी तौर पर ओबेसिटी का शिकार बताया था मगर उनका स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर है। वह सिर्फ गोल्‍फ खेलते हैं और बहुत कम एक्‍सरसाइज करते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि वो झूठी मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन न करें। हार्ट अटैक की खबरों वाली इन मीडिया रिपोर्ट्स की वजह से व्‍हाइट हाउस में भी लोग काफी परेशान हो गए थे। ट्रंप की मानें तो डॉक्‍टर्स भी उनकी फिजीक को देखकर हैरान रह गए थे। उन्‍होंने तो उनसे यहां तक कह दिया था कि वह अपनी शर्ट उतारें ताकि वो उनकी खूबसूरत चेस्‍ट देख सकें। ट्रंप की मानें तो डॉक्‍टरों ने उनसे यहां तक कहा कि उन्‍होंने आज तक ऐसी चेस्‍ट नहीं देखी। अपनी चेस्‍ट की तारीफ करने के बाद ट्रंप ने फ्लोरिडा के गर्वनर रॉन डेसैंटीज की मसल्‍स की तारीफों के पुल बांधे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+