Donald Trump: मोदी के लौटते ही अमेरिका में बवाल, सड़क पर उतरे लोग, ट्रंप पर संविधान खत्म करने का आरोप
Donald Trump: अमेरिका में एक बार फिर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है। सड़कों पर उतरे लोग डोनाल्ड ट्रंप को तानाशाह करार दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी लोग सोमवार (17 फरवरी) को प्रेसिडेंट डे के दिन ही उनके खिलाफ संविधान को नहीं मानने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
'संविधान की हत्या हो रही'
प्रेसिडेंट डे के अवसर पर अमेरिकी लोगों ने ट्रंप सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने इस दिन को 'नो किंग्स डे' का नाम दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि, 'जब से डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभाला है तब से ही संविधान की हत्या हो रही।'

'ट्रंप और उनके सहयोगी एलन मस्क लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हर दिन कुछ ऐसे फैसले ले रहे हैं जिससे देश की संघीय व्यवस्था खत्म हो जाए।' लोगों ने ट्रंप और मस्क को तानाशाह बताते हुए उनको हटाने को लेकर नारेबाजी की।
'प्रेसिडेंट डे' पर बवाल
अमेरिका में 'प्रेसिडेंट डे' पर छुट्टी रहती है और देशवासी अपने राष्ट्रपतियों को याद करके अनके कार्यों के लिए एक तरह से उनका शुक्रिया अदा करते हैं। 'प्रेसिडेंट डे' अमेरिका के राष्ट्रपतियों को समर्पित दिन है। ऐसे में पहली बार ऐसा मौका है कि इस दिन किसी भी राष्ट्रपति के खिलाफ लोगों ने इतना कड़ा विरोध किया।
इस वजह से हो रहा है विरोध
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं तब से उनके द्वारा एक के बाद एक फैसले लिए जा रहे हैं। इस दौरान वे कई ऐसे फैसले लिए हैं जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है।उन्होंने नौकरशाही पर लगाम लगाने के नाम पर अब तक हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
एलन मस्क भी लोगों के निशाने पर
उन्होंने नौकरशाही पर लगाम लगाने के लिए Department Of Government Efficiency बनाया है और इसकी कमान उद्योगपति एलन मस्क के हाथों दे दिया है। मस्क ने अब तक कई हजार लोगों को नौकरी से निकाल चुके हैं। इस फैसले को लेकर वहां के लोगों में नाराजगी है।
अमेरिका में थर्ज जेंडर को मान्यता नहीं
वहीं ट्रंप सरकार ने अमेरिका में थर्ज जेंडर को मान्यता नहीं देने का फैसला किया है। वहां पर अब सिर्फ दो ही जेंडर को मान्यता मिलेगी। वहां पर महिला और पुरुष को ही मान्यता मिलेगी। इसको लेकर भी वहां पर बवाल मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि ट्रंप सरकार संविधान को खत्म करना चाहते हैं। इसी को लेकर इस तरह के फैसले ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications