Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'चीन से ट्रेड डील की तो अमेरिका लगाएगा 100% टैरिफ', डोनाल्‍ड ट्रंप ने अब इस देश को धमकाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को चीन से बढ़ती नजदीकियों पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को आगाह करते है, धमकाया है। उन्‍होंने कहा चीन के साथ अगर ट्रेड डील की तो वो तउसे एक साल के अंदर 'बर्बाद' कर देगा। ट्रंप ने साफ किया कि अगर कनाडा चीन के साथ व्यापारिक समझौते बढ़ाता है, तो भारी आर्थिक और रणनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ट्रंप ने कार्नी को यह भी चेताया कि यदि कनाडा चीन के उत्पादों के लिए 'ड्रॉप-ऑफ पोर्ट' बनने की सोच रहा है, जिससे चीनी सामान अमेरिका भेजे जाएंगे, तो यह उसकी बड़ी भूल होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसी किसी रणनीति को सफल नहीं होने देगा। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, यह खतरा केवल आर्थिक नहीं, बल्कि एक गंभीर सांस्कृतिक और सामाजिक संकट भी है।

Donald Trump threatens

चीन से ट्रेड डील की तो 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका

अपनी चेतावनी में ट्रंप ने दावा किया कि चीन से बढ़ती नजदीकी से व्यापार के साथ-साथ कनाडा की व्यावसायिक संरचना, सामाजिक ताना-बाना और जीवनशैली तक तबाह हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कनाडा चीन के साथ कोई समझौता करता है, तो अमेरिका तुरंत कनाडा से आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा।

Donald Trump threatens

ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय आई जब उत्तर अमेरिकी देशों और चीन के बीच व्यापार समझौते पर चर्चा जारी है। इससे पूर्व, ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर प्रस्तावित 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा परियोजना का विरोध करने पर कनाडा की कड़ी आलोचना की। उनका दावा था कि यह परियोजना कनाडा के क्षेत्र की भी रक्षा करती।

कनाडा को ट्रंप ने क्‍यों धमकाया?

ट्रंप की नाराजगी की वजह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का 13 से 17 जनवरी तक का चीन दौरा है। इस दौरान उन्होंने कई व्यापार समझौते किए, जिनमें चीन की इलेक्ट्रिक गाड़ियों (ईवी) पर कनाडा द्वारा लगाए गए टैरिफ को कम करना शामिल है। इसके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी की दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) टिप्पणी से डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा भड़का है।

कार्नी ने ट्रंप का नाम लिए बिना बड़ी शक्तियों द्वारा छोटे देशों पर दबाव डालने की निंदा की थी। नतीजतन, ट्रंप ने कार्नी से अपने वैश्विक शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण वापस लिया, जिसका गठन वह अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के लिए कर रहे हैं।

अमेरिका के साथ मिलकर कनाडा ने चीन के खिलाफ उठाया था ये कदम

ताज्‍जुब की बात ये है कि चीन के साथ व्‍यापार करने जा रहा कनाडा ने करीब एक साल पहले, खुद कार्नी ने चीन को कनाडा के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा खतरा बताया था। 2024 में कनाडा ने अमेरिका के साथ मिलकर चीनी कारों पर 100% टैरिफ लगाया था।

इसी महीने कनाडा ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ कम करने के बदले कनाडाई कृषि उत्पादों पर चीन के शुल्क कम करने का समझौता किया। ट्रंप ने पहले कहा कि यह समझौता कार्नी को करना चाहिए था और उनके लिए इस डील पर हस्ताक्षर करना अच्छा था।

अब नए समझौते के तहत कनाडा इस टैरिफ को घटाने पर सहमत है, जिसके बदले में चीन कनाडा के महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों पर लगे जवाबी टैरिफ (जो पहले 84% था, अब 15%) में कमी करेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+