अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा अगर नहीं मिले बॉर्डर वॉल के लिए पैसे तो मैक्सिको बॉर्डर को बंद कर दिया जाएगा
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको से सटे अमेरिका के दक्षिणी बॉर्डर को पूरी तरह से बंद करने की धमकी। ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी बॉर्डर वॉल को पैसे देने की मांग पूरी नहीं हुई तो फिर वह यह फैसला लेने में नहीं हिचकेंगे। ट्रंप ने ट्वीट करके बॉर्डर को बंद करने की धमकी दी है। आपको बता दें कि मैक्सिको से सटे बॉर्डर पर दिवार बनाने की वजह से अमेरिकी कांग्रेस में बिल पास नहीं होने की वजह से शटडाउन की हालत है। छुट्टियों के सीजन में भी लोगों को बिना सैलरी के काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

बॉर्डर को बंद करना ही आखिरी विकल्प होगा
ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा, 'अगर अड़गेबाज डेमोक्रेट्स ने दिवार का काम पूरा होने के लिए पैसे नहीं दिए तो फिर हमें दक्षिणी बॉर्डर को पूरी तरह से बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।' ट्रंप ने इसके साथ ही अप्रवासन के नियमों को बेकार बताते हुए इनमें बदलाव की धमकी भी दे डाली है। ट्रंप की यह वॉर्निंग ऐसे समय आई है जब सरकार का शटडाउन अगले हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य बॉर्डर पर वॉल को लेकर किसी भी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। ट्रंप लगातार इस बॉर्डर वॉल के लिए रकम की मांग कर रहे हैं। न सिर्फ डेमोक्रेट्स बल्कि रिपब्लिकन पार्टी के नेता भी ट्रंप की इस बात से रजामंद नजर नहीं आ रहे हैं।
ट्रंप को चाहिए पांच बिलियन डॉलर
ट्रंप ने बॉर्डर वॉल के लिए पांच बिलियन डॉलर की मांग की है। मैक्सिको के बॉर्डर पर दिवार बनाना ट्रंप के चुनावी एजेंडे का हिस्सा है। ट्रंप ने कसम खाई है कि जब तक उन्हें रकम नहीं मिलती वह तब तक सरकार के लिए फंड रिलीज नहीं करेंगे। नवंबर में भी ट्रंप ने बॉर्डर को बंद करने की धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि अगर बॉर्डर को बंद नहीं किया गया तो फिर अमेरिका नियंत्रण खो सकता है या फिर लोगों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं अमेरिकी अथॉरिटीज ने सदर्न कैलिफोर्निया के बॉर्डर को बंद कर दिया था। इस बॉर्डर के बंद होने की वजह से सैंकड़ों शरणार्थी जो बॉर्डर पार करके अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें नुकसान पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications