'I love Her', हॉलीवुड स्टार सिडनी स्वीनी पर क्यों पिघल गया Donald Trump का दिल? मसालेदार है वजह
Donald Trump on Sydney Sweeney: हॉलीवुड स्टार सिडनी स्वीनी के अमेरिकन ईगल ऐड ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा था, और अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस विवाद में कूदकर इसे और हवा दे दी। जब ट्रंप को पता चला कि 'यूफोरिया' और 'व्हाइट लोटस' फेम सिडनी स्वीनी फ्लोरिडा में रजिस्टर्ड रिपब्लिकन हैं, तो उन्होंने तुरंत कहा, 'वह रिपब्लिकन हैं? ओह, अब तो मुझे उनका ऐड बहुत पसंद है! उनका ऐड शानदार है!'
ट्रंप का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और सिडनी का 'ग्रेट जींस' ऐड अब और भी चर्चा में है। आइए, इस मसालेदार खबर को और करीब से जानें...

सिडनी स्वीनी का 'ग्रेट जींस' विवाद क्या है?
सिडनी स्वीनी का अमेरिकन ईगल का नया ऐड, जिसका टैगलाइन है 'Sydney Sweeney Has Great Jeans', सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। ऐड में सिडनी नीली जींस पहनकर कहती हैं, 'जीन हमारे माता-पिता से मिलते हैं, जो बालों का रंग, व्यक्तित्व और आंखों का रंग तय करते हैं। मेरी जींस नीली हैं!' एक अन्य वीडियो में वह बिलबोर्ड पर 'Great Genes' को 'Great Jeans' से रिप्लेस करती नजर आती हैं।
इस मजेदार वर्डप्ले को कुछ लोगों ने हल्का-फुल्का लिया, लेकिन कई लिबरल आलोचकों ने इसे 'नस्लवादी' और 'सुजनन विज्ञान' (eugenics) से जोड़कर तीखी आलोचना की। कुछ ने तो इसे 'Nazi प्रोपेगेंडा' तक कह डाला, क्योंकि सिडनी की गोरी त्वचा और नीली आंखों को 'व्हाइट ब्यूटी स्टैंडर्ड' से जोड़ा गया।
ट्रंप का 'रिपब्लिकन' ट्विस्ट
रविवार को पेनसिल्वेनिया के एलेंटाउन में एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले ट्रंप से एक रिपोर्टर ने सिडनी के रिपब्लिकन होने की बात छेड़ी। ट्रंप ने हैरानी और उत्साह के साथ कहा, 'वह रजिस्टर्ड रिपब्लिकन हैं? ओह, अब तो मुझे उनका ऐड बहुत पसंद है! आपको हैरानी होगी कि कितने लोग रिपब्लिकन हैं। मुझे ये नहीं पता था, लेकिन आपने बताया, इसके लिए शुक्रिया।
अगर सिडनी स्वीनी रिपब्लिकन हैं, तो उनका ऐड शानदार है!' ट्रंप ने न सिर्फ सिडनी का समर्थन किया, बल्कि 2023 में ट्रांसजेंडर एक्टर डायलन मुलवेनी के बड लाइट ऐड की तुलना में इसे 'फैंटास्टिक' बताया, जिसे उन्होंने 'सबसे असफल ऐड' करार दिया।
सिडनी का रिपब्लिकन कनेक्शन
बजफीड और न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिडनी स्वीनी ने जून 2024 में फ्लोरिडा के मुनरो काउंटी में रिपब्लिकन पार्टी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, ठीक उस समय जब उन्होंने फ्लोरिडा में 13.5 मिलियन डॉलर का आलीशान घर खरीदा। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई कि फ्लोरिडा की 'सिडनी बी स्वीनी' और हॉलीवुड स्टार सिडनी स्वीनी एक ही हैं। सिडनी पहले भी विवादों में रही हैं-2022 में उनकी मां की 60वीं बर्थडे पार्टी की तस्वीरों में कुछ मेहमानों ने 'मेक सिक्सटी ग्रेट अगेन' और 'ब्लू लाइव्स मैटर' टी-शर्ट्स पहनी थीं, जिसे MAGA समर्थन से जोड़ा गया। सिडनी ने तब सोशल मीडिया पर सफाई दी थी कि यह 'मासूम जश्न' था, न कि राजनीतिक बयान।
अमेरिकन ईगल का जवाब
विवाद बढ़ने पर अमेरिकन ईगल ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया- 'Sydney Sweeney Has Great Jeans' हमेशा से जींस के बारे में था। उनकी जींस, उनकी कहानी। हम हर किसी को अपनी AE जींस आत्मविश्वास के साथ पहनने का जश्न मनाते रहेंगे। अच्छी जींस हर किसी पर अच्छी लगती है।' कंपनी ने दावा किया कि 71% लोग इस ऐड को पसंद करते हैं, और यह विवाद सोशल मीडिया का 'शोर' मात्र है।
लिजो और डोजा कैट की एंट्री
विवाद में लिजो और डोजा कैट (Doja Lizzo Cat) भी कूद पड़े। लिज़ो ने इंस्टाग्राम पर एक मीम पोस्ट किया, जिसमें वह सिडनी के ऐड की नकल करती दिखीं। डोजा कैट ने टिकटॉक पर सिडनी के स्क्रिप्ट का मजाक उड़ाया, जिसे कुछ ने मज़ेदार माना, तो कुछ ने आपत्तिजनक।
सिडनी का मौन
सिडनी ने अभी तक न तो अपने रिपब्लिकन रजिस्ट्रेशन पर टिप्पणी की है, न ही ऐड विवाद पर। वह पहले भी कह चुकी हैं कि वह राजनीति में सार्वजनिक रूप से हिस्सा नहीं लेतीं। लेकिन उनकी चुप्पी ने सोशल मीडिया पर और सवाल खड़े कर दिए हैं-क्या वह ट्रंप को सपोर्ट करती हैं?
ये भी पढ़ें- Karoline Leavitt कौन हैं? जिनके होंठों पर Trump हो गए लट्टू! तारीफ में बोले-'उनके होंठ ऐसे हिलते हैं जैसे'












Click it and Unblock the Notifications