डोनल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को दी ड्रग टेस्ट की चुनौती

वाशिंगटन। अमेेरीका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका और उनकी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का ड्रग टेस्ट होना चाहिए।

अपने अभद्र बयानों और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करके विवादों में फंसे ट्रंप ने एक बार फिर से हिलेरी क्लिंटन पर करारा वार किया है।

ट्रंप ने आरोप लगाया है कि हिलेरी ने पिछली डिबेट के शुरू होने से पहले ड्रग्स ली थीं इसलिए वो डिबेट की शुरूआत में काफी एक्साइटेड लग रही थीं और डिबेट के खत्म होने के बाद बड़ी मुश्किल से अपनी कार तक पहुंच पायी थीं। इसलिएमैं कह रहा हूं कि अगली डिबेट से पहले हम दोनों का ड्रग टेस्ट होना चाहिए।

आपको बता दें कि ट्रंप और हिलेरी के बीच में अभी दो डिबेट हो चुकी हैं और 90 मिनट की दोनों डिबेटों में दोनों ने एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाए हैं। पिछली डिबेट में तो दोनों ने एक-दूसरे पर काफी घटिया इल्जाम भी लगाए थे।

मालूम हो कि 9 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं लेकिन ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति पद का चुनाव 'रिग्ड' यानी 'धोखे से पहले ही तय' हो चुका लगता है क्योंकि उन्हें हिलेरी क्लिंटन के कुछ आव-भाव सही नहीं लग रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+