अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर बनेगी 3200 किलोमीटर की बड़ी दीवार, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया आदेश

अपने चुनावी अभियान के दौरान ही ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको की 3200 किलोमीटर लंबी सीमा पर दीवार बनाने की बात कही थी और अब उस वादे को पूरा करते हुए दीवार बनाने के आदेश दे दिए हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने एक और वादे को पूरा करते हुए मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का आदेश दे दिया है। इसके लिए उन्होंने जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं और इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्पाइस ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिणी सीमा पर घुसपैठ करने वालों की हिरासत के लिए और अधिक जगह बनाए जाने के उपायों वाले दस्तावेज पर भी हस्ताक्षर किए हैं। ट्रंप ने दक्षिणी सीमा पर बैरियर बनाने का भी आदेश दिया है।

donald trump अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर बनेगी बड़ी 3200 किलोमीटर की दीवार, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया आदेश
ये भी पढ़ें- चीन, रूस, पाकिस्तान के मुकाबले, ट्रंप ने मोदी से इसलिये की पहले बात!

स्पाइस के मुताबिक अमेरिका एक बार फिर कानून का उल्लंघन करने वाले अवैध प्रवासियों को हिरासत में लेने और उनके निर्वासन को प्राथमिकता देने की योजना बना रहा है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान अवैध प्रवासियों के मामले को एक अहम मुद्दा बनाया था और इस तरह के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करके वह लगातार अपने चुनावी वादे पूरे कर रहे हैं। अपने चुनावी अभियान के दौरान ही ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको की 3200 किलोमीटर लंबी सीमा पर दीवार बनाने की बात कही थी और अब उस वादे को पूरा करते हुए दीवार बनाने के आदेश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+