'डोनाल्ड ट्रंप का पीएम मोदी के साथ स्टेज साझा करना इमरान खान के मुंह पर करारा तमाचा'

ह्यूस्टन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार शलभ शैली कुमार ने पीएम मोदी और ट्रंप के साथ होने वाले हाउडी मोदी कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप का स्टेज साझा करना पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा है। बता दें कि शलभ शैली ट्रंप के चुनावी अभियान के दौरान उनके सलाहकार थे। शैली अमेरिका में जाने-माने उद्योगपति है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को अमेरिका की ओर से प्रसारित करना पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा है। प्रेसिडेंट ट्रंप यहां आने के लिए तैयार हुए और पीएम मोदी के साथ स्टेज साझा करने के लिए तैयार हुए, यह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के मुंह पर करारा तमाचा है।

shalabh

जिस तरह से हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने जम्मू कश्मीर मसले पर हस्तक्षेप की बात कही थी, उसपर शैली ने कहा कि इस तरह के सवाल उठाए जा रहे थे कि क्या राष्ट्रपति ने कश्मीर मसले पर हस्तक्षेप के लिए कदम बढ़ाया है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि कुछ मुश्किल सवाल के जवाब में राष्ट्रपति ने यह बात कही थी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार और डोनाल्ड ट्रंप का रुख पहले ही दिन से इस मसले पर बिल्कुल साफ रहा है। 15 अक्टूबर 2016 को ट्रंप ने साफ कहा था कि अगर वह चुने जाते हैं तो व्हाइट हाउस में भारत उनका सबसे अच्छा मित्र होगा और हम हिंदुओं से प्यार करते हैं।

व्यापार को लेकर चल रहे मसलों के बारे में कुमार ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच कोई बड़ा ट्रेड विवाद नहीं है। कुछ मसले हैं, जिन्हें सुलझा लिया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचे हैं, वह आज यहां हाउडी मोदी कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 50000 लोग हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+