डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा नॉर्थ कोरिया की कोई मिसाइल अमेरिका को छू नहीं सकती

साउथ कोरिया के ऐलान के बाद नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ट्विटर पर कहा कभी नहीं बन सकती अमेरिका पर हमला करने वाली मिसाइल। किम जोंग उन ने नई अमेरिकी सरकार पर दबाव डालने की की थी एक कोशिश।

वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्विटर पर आकर देशवासियों से वादा किया है कि नार्थ कोरिया कभी कोई ऐसी मिसाइल नहीं बना सकता है जो अमेरिका तक पहुंच सके। ट्रंप की यह टिप्‍पणी नॉर्थ कोरिया के उस ऐलान के बाद आई है जिसमें किम जोंग उन ने नई बैलेस्टिक मिसाइल के डेवलपमेंट के पूरा होने और इसके टेस्‍ट लॉन्‍च की बात कही थी।

Donald-Trump-north-korea.नार्थ-कोरिया-डोनाल्‍ड-ट्रंपjpeg

अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश

नॉर्थ कोरिया ने नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति और नए प्रशासन पर दबाव डालने के मकसद से यह ऐलान किया है। ट्रंप ने ट्वीट किया और कहा, 'नॉर्थ कोरिया ने अभी-अभी कहा है कि वह परमाणु हथियार की क्षमता वाली उस बैलेस्टिक मिसाइल को तैयार करने के अंतिम चरण में है जो अमेरिका तक पहुंच सकती है। ऐसा कभी नहीं होगा।' अमेरिका बार-बार यह कहता रहा है कि वह नार्थ कोरिया को कभी भी एक परमाणु ताकत वाला देश नहीं मानेगा लेकिन ट्रंप ने अभी तक इस देश को लेकर अपनी नीति के बारे में कुछ नहीं कहा है। वर्ष 2016 में नॉर्थ कोरिया ने दो परमाणु परीक्षण और एक मिसाइल का लॉन्‍च किया था। नॉर्थ कोरिया ने इस टेस्‍ट के जरिए अमेरिका को अपने हथियारों की ताकत दिखाई थी।

नार्थ कोरिया पर छिड़ेगी बहस

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने न्‍यू ईयर के मौके पर 30 मिनट का एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्‍होंने कहा है कि नार्थ कोरिया एक ऐसी ताकत है जिसे सबसे मजबूत दुश्‍मन भी कभी नहीं छू पाएगा। हालांकि उन्‍होंने अपने मैसेज में अमेरिकी प्रशासन का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्‍होंने अमेरिका को इशारा कर दिया है कि वह नार्थ कोरिया पर अपनी नीति को बदले। विशेषज्ञ इस बात को लेकर बंटे हुए है कि नार्थ कोरिया परमाणु ताकत वाला देश कहा जाए या नहीं, खासतौर पर अब जबकि वह पहली इंटर-कॉन्टिनेंटल मिसाइल को टेस्‍ट करने के लिए तैयार है। नॉर्थ कोरिया ने पिछले वर्ष एक परमाणु परीक्षण किया था। उन के मैसेज से यह इशारा भी मिलता है कि नॉर्थ कोरिया किस तरह से परमाणु ताकत बनने की ओर बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+